एक्सप्लोरर

Health Benefits Of Radish: आयुर्वेद के अनुसार ये है मूली खाने का सही समय और विधि, ना गैस बनेगी ना शर्मिंदा होना पड़ेगा

Mooli: आयुर्वेद के अनुसार मूली को अपने भोजन में शामिल करने पर पेट दर्द और गैस जैसी समस्या नहीं होगी. साथ ही आपको शर्मिंदगी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

Radish Health Benefits: मूली खाने से ज्यादातर लोग सिर्फ इसलिए परहेज करते हैं क्योंकि इसे खाने के बाद पेट में गैस अधिक बनती है, जो अक्सर शर्मिंदगी की वजह बन जाती है. या फिर आपको पेट दर्द का सामना करना पड़ जाता है. दरअसल, गैस अधिक बनने की बात हो या फिर पेट दर्द होने की. अगर मूली खाने के बाद आपको ये समस्याएं हो रही हैं तो इसके लिए मूली नहीें बल्कि आपका मूली खाने का तरीका जिम्मेदार है. इन समस्याओं से बचने के लिए आप आयुर्वेदिक नियम अपनाकर मूली खाएं.
 
मूली खाने का सही समय
पेट दर्द और गैस से बचने के लिए जान लीजिए कि आपको मूली कभी खाली पेट या फिर रात के खाने में नहीं खानी चाहिए. सही बात तो यह है कि आपको खाने के साथ मूली खानी ही नहीं चाहिए. जी हां, पके हुए भोजन के साथ सलाद के रूप में कच्ची सब्जियां खाना सही नहीं रहता है. इससे पाचनतंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, साथ ही भोजन को पचने में दिक्कत होती है. 
 
आपको मूली सुबह के नाश्ते के बाद और दोपहर के भोजन के बीच खानी चाहिए या फिर दोपहर के भोजन और रात के भोजन के बीज जो स्नैक्स टाइम होता है, आप इस समय मूली का सेवन करें. इन समय पर मूली खाने से इसका पाचन अच्छी तरह होगा और आपके शरीर को इसके सभी पोषक तत्व मिलेंगे.
 
मूली खाने की सही विधि 
  • मूली खाने की सही विधि यह है कि आप इसे छीलकर खाएं और काला नमक लगाकर खाएं.
  • मूली खाते समय इसके साथ अन्य कच्ची सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर, गाजर इत्यादि मिक्स कर लें. ऐसा करने से स्वाद भी बढ़ जाएगा और पोषण की मात्रा भी.
  • मूली खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह बहुत पकी हुई नहीं होनी चाहिए बल्कि सलाद की मूली होनी चाहिए. यानी पतली, छोटी और स्वाद में मीठी.
  • मूली खाने के बाद एक स्थान पर जमकर बैठने की बजाय थोड़े समय चहलकदमी करें क्योंकि मूली को पचने में समय लगता है. एक स्थान पर बैठे रहने से इसके पाचन का समय बढ़ जाता है.
  • इन बातों का ध्यान रखकर जब आप मूली खाएंगे तो आपको पेट दर्द, गैस की समस्या नहीं सताएगी. साथ ही आप मूली का स्वाद भी इंजॉय कर पाएंगे.
रात को भूल से भी ना खाएं मूली
  • रात को किसी भी रूप में मूली खाने से बचना चाहिए. चाहे बात मूली की सलाद की हो या फिर मूली की सब्जी और पराठों की. रात के भोजन में मूली का सेवन आपके पेट में दर्द की वजह बन सकता है.
  • जिन लोगों के शरीर में दर्द अधिक रहता है और जो शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, ऐसे लोगों को मूली के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि मूली खाने से आपका दर्द और गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget