एक्सप्लोरर

Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज खाने में शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल रहेगा बीपी

Blood Pressure: अगर आपको हाई ब्‍लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो आपको अपने खाने में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. आप अपनी डाइट (Diet) में हरी सब्जियां, दही, कीवी, लहसुन शामिल कर सकते हैं. इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा. आपको खाने से नमक की मात्रा कम करनी होगी.

Blood Pressure: आजकल की लाइफस्टाइल में अनहेल्दी खाने और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से लोगों में हार्ट और ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई है. लोगों को तनाव और टेंशन की वजह से हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन (Hypertension) की परेशानी हो रही है. कोरोना महामारी की वजह से ये समस्या और ज्यादा बढ़ गई है. दरअसल ब्लड प्रेशर हाई होने पर नसों की वॉल पर ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है. जिसकी वजह से लोगों को घबराहट, बेचैनी और नींद नहीं आने की परेशानी होने लगती है.

टेंशन, ऑफिस का वर्क प्रेशर और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है. ऐसे में अगर आपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया तो आपको हार्ट से जुड़ी परेशानी (Heart Disease) भी हो सकती हैं. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो आपको अपने खान-पान में कई बदलाव करने की जरूरत है. सबसे पहले आपको खाने से नमक की मात्रा कम करनी होगी. जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने खाने में क्या शामिल करना चाहिए. 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इन चीजों को खाने में शामिल करें

हरी सब्जियां- आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. आपको खाने में पालक, गोभी, लेट्यूस, केला और सौंफ शामिल करनी चाहिए. हरी सब्जियां खाने से एक्स्ट्रा सोडियम निकल जाता है. हरी सब्जियां में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं. जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. 

लहसुन- ब्लड प्रेशर के मरीज को अपने खाने में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए. लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की कली खा सकते हैं. इसे खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है..

दही- खाने में दही तो सभी को पसंद होती है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को भी अपने खाने में दही जरूर शामिल करनी चाहिए. इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. दही पेट के लिए भी फायदेमंद होती है. दही में लो फैट होता है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता. दही में कैल्शियम होता है जिससे बोन्स भी मजबूत होती हैं. 

ओट्स- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को नाश्ते में ओट्स जरूर खाना चाहिए. ओट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है. ओट्स खाने से हॉर्मोन्स भी बैलेंस रहते हैं और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है. 

कीवी- सेहतमंद रहने के लिए आपको कीवी फल जरूर खाना चाहिए. कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. कीवी खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. कीवी आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा फल है. इससे बाल, त्वचा, इम्यूनिटी और डाइजेशन अच्छा रहता है. 

ये भी पढ़ें: क्या आप डाइटिंग पर हैं? देर रात भूख लगने पर खा सकते हैं ये चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget