एक्सप्लोरर

एक दिन में कितनी मात्रा में खाना चाहिए गोंद कतीरा, कहीं आप तो नहीं कर खाने में गलती

Mistakes While Eating Gond Katira: गोंद कतीरा कितना खाना चाहिए और इसे सही तरीके से कैसे लें? जानिए इसकी सही मात्रा, फायदे और सेवन में की जाने वाली आम गलतियां

Mistakes While Eating Gond Katira: गोंद कतीरा जो आजकल खूब चर्चा में है. यह एक प्राकृतिक पदार्थ है जो खासतौर से गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर शरबत, दूध या मीठी चीजों में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोंद कतीरा कितना खाना चाहिए और कहीं आप इसके सेवन में गलती तो नहीं कर रहे? 

गोंद कतीरा क्या है?

गोंद कतीरा एक पेड़ के तने से निकलने वाला गोंद होता है. यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है. यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, जिससे लू से बचाव होता है. इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, पाचन दुरुस्त करने और कमजोरी दूर करने में मददगार है. 

ये भी पढ़े- बिना टेस्ट के घर पर पता लगाएं कैसा है आपका लिवर, जानिए आसान से टिप्स

गोंद कतीरा को कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

अक्सर लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा खाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा. लेकिन ये सोच गलत है. गोंद कतीरा की एक तय मात्रा ही सेहत के लिए अच्छी रहती है.एक दिन में करीब 5 से 10 ग्राम गोंद कतीरा खाया जा सकता है. इसे आप रात में भिगोकर सुबह दूध या पानी में मिलाकर ले सकते हैं.

क्या आप कर रहे हैं ये गलतियां?

गोंद कतीरा को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए. सूखा गोंद पेट में जाकर फूल सकता है, जिससे पेट में दिक्कत हो सकती है.

कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा खाने से जल्दी असर दिखेगा. लेकिन ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.

गोंद कतीरा को गर्मियों में खाना ज्यादा फायदेमंद है. सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन करने से सर्दी-खांसी या जुकाम हो सकता है. 

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, गर्भवती महिलाएं, बहुत छोटे बच्चे या जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें गोंद कतीरा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए. अगर आप किसी खास बीमारी से जूझ रहे हैं, तो भी डॉक्टर से पूछना जरूरी है.

गोंद कतीरा वाकई एक चमत्कारी चीज है, लेकिन इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए. हर रोज 5-10 ग्राम की सीमित मात्रा में इसका सेवन करें और ध्यान रखें कि इसे सही तरीके से ही इस्तेमाल करें. सेहत के मामले में लापरवाही न करें क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी समस्या बन सकती हैं. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget