एक्सप्लोरर

नारियल पानी से कितना बढ़ता है आपका शुगर लेवल? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Coconut Water in Sugar :  नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है. लेकिन क्या इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Coconut Water in Sugar : नारियल पानी को अक्सर नैचुरल एनर्जी ड्रिंक का नाम दिया गया है. गर्मियों में इसका सबसे अधिक सेवन किया जाता है. इसका सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट करता है, इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है और थकान मिटाने में मदद करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नारियल पानी का आपके शुगर लेवल (Blood Sugar Level) पर क्या असर पड़ता है? मुख्य रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानना जरूरी है कि नारियल पानी कितना सुरक्षित है?

नारियल पानी में मौजूद नैचुरल शुगर?

नारियल पानी में मौजूद मिठास प्राकृतिक होती है, जो मुख्य रूप से ग्लूकोज और फ्रक्टोज जैसे शुगर तत्वों से आती है. एक मध्यम आकार के हरे नारियल में लगभग 200-250 मि.ली. पानी होता है, जिसमें लगभग 5-6 ग्राम नेचुरल शुगर हो सकती है. यह मात्रा बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह जीरो भी नहीं है. ऐसे में इसका संतुलित मात्रा में सेवन करना सही होता है. 

क्या नारियल पानी शुगर लेवल बढ़ाता है?

नारियल पानी में शुगर की मात्रा कम होती है और यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycemic Index) वाला ड्रिंक है. इसका मतलब यह है कि यह धीरे-धीरे ब्लड शुगर को बढ़ाता है, जिससे अचानक ब्लड शुगर स्पाइक होने का खतरा कम रहता है.

ये भी पढ़ें - अंकुरित चने तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज जान लीजिए अंकुरित प्याज के फायदे

हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वे हर प्रकार की मिठास पर नजर रखें. यदि कोई व्यक्ति एक दिन में कई बार या अत्यधिक मात्रा में नारियल पानी पीता है, तो यह उसकी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है, खासकर अगर वह पहले से ही अनियंत्रित हो.

डायबिटीज रोगियों को नारियरल पानी पीने के फायदे

इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं, जो हृदय और मांसपेशियों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करते हैं.

नारियल पानी में फैट नहीं होता और इसकी कैलोरी भी बहुत कम होती है. यह मोटापा कम करने और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है, जो कि डायबिटीज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

कुछ अध्ययन बताते हैं कि नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इंसुलिन को उपयोग करने की क्षमता को बेहतर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget