एक्सप्लोरर

जीएसटी कटौती से कितना सस्ता हो जाएगा कैंसर का इलाज, जानें कीमोथेरेपी से दवाओं तक कितना आएगा खर्च?

GST Reduction on Cancer Treatment: कैंसर इलाज पर जीएसटी घटने से कीमोथेरेपी और दवाइयों का खर्च अब काफी कम होगा. जानें मरीजों को कितनी आर्थिक राहत मिलेगी.

GST Reduction on Cancer Treatment: भारत में कैंसर का इलाज हमेशा से ही मरीज और उनके परिवार पर आर्थिक बोझ डालता रहा है. कीमोथेरेपी की भारी-भरकम दवाइयां, टेस्ट और लंबे समय तक चलने वाले इलाज की वजह से लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं. ऊपर से जीएसटी (GST) का अतिरिक्त भार इस खर्च को और भी बढ़ा देता था. लेकिन अब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कैंसर इलाज से जुड़ी दवाओं और सेवाओं पर जीएसटी में कटौती कर दी है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक राहत मिलेगी.

कीमोथेरेपी दवाओं पर बचत

कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी सबसे महंगी और लंबी चलने वाली प्रक्रिया है. कीमोथेरेपी की दवाओं का खर्च लगभग 1 लाख रुपये तक आता है. पहले इस पर GST लगने के बाद कुल खर्च 1,12,000 रुपये हो जाता था. लेकिन अब जीएसटी को जीरो कर दिए जाने के बाद मरीजों को सीधे-सीधे 12,000 रुपये की बचत होगी.

ये भी पढ़े- जीएसटी कटौती से सस्ती हुईं कैंसर समेत ये 33 दवाएं, जानें हर महीने का बिल कितना होगा कम?

कैंसर की दवाओं पर राहत

कैंसर की अन्य दवाओं पर भी जीएसटी कटौती का असर पड़ेगा. इन दवाओं का खर्च कई बार 5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. पहले इस पर GST लगने से यह खर्च बढ़कर 5,60,000 रुपये हो जाता था. लेकिन अब जीरो जीएसटी के चलते मरीजों को सीधे 60,000 रुपये की बचत होगी. इतने बड़े खर्च पर यह राहत परिवार की जेब के लिए बड़ी सहूलियत होगी.

इलाज और अन्य सेवाओं पर बचत

कैंसर का पूरा इलाज जिसमें दवाइयां, कीमोथेरेपी और अन्य मेडिकल सेवाएं शामिल हैं, उसका कुल खर्च लगभग 3,30,000 रुपये तक जाता है और कभी-कभी इससे ज्यादा भी हो जाता है. पहले इस पर GST लगने के बाद खर्च 3,50,000 रुपये तक पहुंच जाता था. लेकिन अब इसमें मरीजों को 16,000 रुपये तक की सीधी बचत होगी.

मरीजों को आर्थिक राहत

जीएसटी कटौती का यह फैसला मरीजों और उनके परिजनों के लिए उम्मीद की किरण है. भारत जैसे देश में जहां करोड़ों लोग आर्थिक रूप से मध्यम और गरीब वर्ग से आते हैं, उनके लिए इलाज पर होने वाली यह बचत बेहद अहम है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज अब कुछ हद तक सस्ता हो सकेगा.

कैंसर का इलाज महंगा जरूर है, लेकिन सरकार द्वारा की गई यह जीएसटी कटौती मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. कीमोथेरेपी से लेकर दवाओं और इलाज की कुल लागत पर हजारों रुपये तक की बचत होगी. यह कदम न सिर्फ आर्थिक बोझ को कम करेगा, बल्कि अधिक से अधिक मरीजों को समय पर इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

ये भी पढ़ें: GST कटौती के बाद हर महीने कितना कम होगा घर खर्च? घी-तेल-आटा और नमक के हिसाब से जान लें हिसाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget