एक्सप्लोरर

बरसात में बालों का झड़ना कम कर सकता है ये होममेड हेयर मास्क...फर्स्ट ट्राई में दिखेगा रिजल्ट!

Hair Mask For Hairfall: मॉनसून में हेयर फॉल, डैंड्रफ और फ्रिजी हेयर को रोकने के लिए आप होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Hair Mask For Hairfall: बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है. इस मौसम में वातावरण में नमी के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं और बाल टूटने लगते हैं. ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं. हम आपको कुछ होममेड हेयर मास्क की जानकारी दे रहे हैं. जिसे अप्लाई करने से आप हेयर फॉल की समस्या को रोक सकते हैं और बालों को जड़ों से मजबूत बना सकते हैं.

हेयल फॉल से बचने के लिए हेयर मास्क

नारियल तेल और दही- आप बालों में नारियल तेल और दही का पेस्ट लगा सकते हैं. इसके लिए आधा कप नारियल तेल में 4 से 5 चम्मच दही मिलाएं. इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. और बालों की जड़ों में लगाएं. आधे घंटे के बाद इसे वॉश कर लें. इससे बालों की चमक भी बढ़ेगी और रूसी की समस्या भी खत्म हो जाएगी.

सिरका और दही- सिरका और दही का हेयर मास्क लगाएं. एक कप गर्म पानी में बराबर मात्रा में सिरका और शहद मिला लें. इसे कुछ मिनट के लिए सेटल होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं. कुछ देर इसे बालों में ऐसे ही रहने दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. यह हेयर पैक बालों को डीप कंडीशन करेगा.

दूध और शहद-आप दूध और शहद का भी हेयर मास्क लगा सकते हैं. दूध में फैट की मात्रा होती है जो बालों को मुलायम बनाने में मददगार है. साथ ही इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है. यह बालों की कोशिकाओं को मरम्मत करने में मदद करता है. इसके लिए आप आधा कप दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं. ये बालों में लगा लें. इससे बाल चमकदार बनेंगे और रूखापन खत्म हो जाएगा.

स्ट्रॉबेरी और शहद-मानसून में बालों की केयर करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी और शहद का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं. इसके लिए 6 से 8 स्ट्रॉबेरी ले लीजिए. एक चम्मच नारियल का तेल. एक चम्मच शहद ले लीजिए. इन सभी चीजों को मिक्सी में पीस लें. अपने बालों को हल्का सा गिला करके ये मास्क लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट तक बालों में रहने दें. अब गुनगुने पानी से बालों को अच्छे से धो लें. यह डैमेज बालों को रिपेयर कर ड्राइनेस से छुटकारा देगा और बालों में चमक भी आएगी.

एवोकैडो और केला-एवोकैडो और केला का भी हेयर मास्क लगा सकते हैं. इसके लिए एक एवोकैडो ले लें. इसका छिलका उतार लें और उसके अंदर के भाग को एक कटोरी में निकाल लें. इसमें  केले को काटकर डालें दें. 1 चम्मच शहद मिलाएं और मिक्सी में पीस लें. जब स्मूथ पेस्ट बन जाए तो ब्रश की मदद से इसे बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाएं. ये आपके हेयर फॉल की समस्या को रोकने में मदद करेगा बाल जड़ से मजबूत बनेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: खाली पेट घी खाने से वजन कम होता है या नहीं? जानिए इसे खाने का सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget