एक्सप्लोरर

Health Risk: क्या चॉपिंग बोर्ड पर होते हैं टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया? जानें पूरा सच

कटिंग या चॉपिंग बोर्ड घर की सबसे गंदी चीजों में से एक है. यह खाने-पीने की चीजों से सबसे ज्यादा संपर्क में आती है, इसलिए इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने की आशंका ज्यादा होती है.

Household Hygiene : घर का किचन जितना साफ-सुथरा और हाइजेनिक नजर आता है, असल में उतना होता नहीं है. इस्तांबुल की जेलिज्म यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में बताया गया है कि 9% बीमारियां तो सिर्फ किचन में ही पैदा हो रहे बैक्टीरियां से हो रही हैं. आजकल इंटरनेट पर एक चर्चा खूब ज्यादा हो रही है कि किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला चॉपिंग या कटिंग बोर्ड (Cutting Board) इंफेक्शन का घर है. सब्जी, मीट काटने वाला चॉपिंग बोर्ड, टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा है. इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से....

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

क्या चॉपिंग बोर्ड टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदे हैं

कई डाइटिशियन का कहना है कि चॉपिंग बोर्ड में ई कोली और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं, खासतौर पर तब जब वे कच्चे मांस और सब्जियों के संपर्क में आते हैं. हालांकि टॉयलेट सीट से इसकी तुलना थोड़ी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि चॉपिंग बोर्ड, खासकर लकड़ी वाले, अगर ठीक से साफ न किए जाएं तो बैक्टीरिया पनपने के लिए हॉटस्पॉट हो सकते हैं. लकड़ी की छोटी-छोटी जगहों और दरारों में बैक्टीरिया घुसने और बढ़ने के चांसेस ज्यादा होते हैं, इसलिए इसकी साफ-सफाई सही तरह करनी चाहिए.

चॉपिंग बोर्ड पर कितने बैक्टीरिया

माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स का मानना है कि कटिंग बोर्ड में टॉयलेट सीट की तुलना में काफी अधिक गंदे बैक्टीरिया हो सकते हैं. ऐसा इसलिए  क्योंकि चॉपिंग बोर्ड अक्सर कच्चे मांस के संपर्क में आते हैं, और बैक्टीरिया बोर्ड की सतह में फंस सकते हैं.

हालांकि टॉयलेट सीट को नियमित साफ किया जाता है, इसलिए उनमें बैक्टीरिया खत्म होते रहते हैं. जबकि कटिंग बोर्ड की नियमित सफाई से भी  बैक्टीरिया पूरी तरह नहीं हट सकते हैं, जिससे वे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात से सहमत नहीं है कि चॉपिंग बोर्ड में टॉयलेट सीट जितने बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन उनका कहना है कि इसमें बैक्टीरिया कम भी नहीं होते हैं.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

चॉपिंग बोर्ड को ठीक से कैसे साफ करें

बैक्टीरिया इंफेक्शन को कम करने के लिए चॉपिंग बोर्ड की सही तरह से सफाई जरूरी है. इसे इस्तेमाल करने के तुरंत बाद गर्म पानी और साबुन से धोना चाहिए. कच्चे मांस काटने के लिए अगर इसका इस्तेमाल करते हैं तो साफ-सफाई सफेद सिरका या नींबू के रस से करना चाहिए. कभी-कभी इस बोर्ड को ब्लीच से साफ कर सकते हैं. इसके बाद सूखने के लिए हवा और धूप में रखें. चॉपिंग बोर्ड हमेशा सूखी जगह रखनी चाहिए, क्योंकि नमी में बैक्टीरिया पनपते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget