एक्सप्लोरर

गर्भावस्था में पैरों में सूजन से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल...इन घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत

Remedies To Cure Swollen Feet:प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन आना बहुत ही आम है,लेकिन इससे चलने फिरने में काफी दिक्कत होती है..इस समस्या में राहत पाने के लिए आप ये कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं

Remedies To Cure Swollen Feet: कहते हैं मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन मां बनना इतना आसान भी नहीं होता. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है. कई तरह के हार्मोन बदलाव के कारण शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो जाती है. उल्टी, सिरदर्द, चक्कर, चेहरे पर रैशेज इसके अलावा शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जैसे मोटापा बढ़ जाता है, इनमें से सबसे ज्यादा परेशानी पैरों में सूजन आने की वजह से झेलनी पड़ती है. जानिए आखिर क्यों प्रेगनेंसी में महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है

प्रेगनेंसी में क्यों सूज जाते हैं पैर?

विशेषज्ञ के मुताबिक प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन बहुत ही सामान्य होता है.यह अतिरिक्त रक्त और तरल पदार्थ के कारण होता है जो शरीर शिशु की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैदा करता है. इससे एडिमा के नाम से जानते हैं. इसके कारण न सिर्फ पैरों में बल्कि हाथ, चेहरे  सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी सूजन आ सकते हैं. पैर में सूजन के चलते चलने फिरने में परेशानी होती है. ज्यादा देर तक पैर लटका कर बैठने से सूजन ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि डिलीवरी के कुछ दिन के बाद ये समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन जब तक पैरों में सूजन रहती है परेशानी होती रहती है. राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय का सहारा ले सकती हैं. आज हम आपको पैरों में सूजन कम करने के लिए घरेलू उपाय बता रहे हैं.

पैरों को तकिए पर टिकाएं-प्रेगनेंसी में लंबे समय तक बैठने या खड़े होने से पैरों में सूजन आ सकती है. ऐसे में पैरों को रेस्ट देने के लिए एक तकिया रख लें,उसके ऊपर अपने पैरों को रख लें. करीब 20 मिनट तक इसी तकिए पर पैर रख कर लेट जाएं. दिन में हर थोड़ी देर पर इस तरह से करें,पैरों की सूजन कम होगी.

ऐप्सम सॉल्ट वाटर से सिकाई-पैरों में सूजन की शिकायत होने पर आप एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके गुण पैरों की मांसपेशियों की सिकाई कर सकता है. साथ ही दर्द कम करने में भी बहुत मददगार है. इसके लिए एक बड़े से बर्तन में गर्म पानी लें, इसमें एक चम्मच एप्सम सॉल्ट डालें.अब इस पानी में 20 से 25 मिनट के लिए अपने पैरों को डुबोकर रखें. इससे आपके पैरों की सूजन में कमी होगी.

पोटेशियम युक्त आहार लें- प्रेगनेंसी में पोटेशियम की कमी के वजह से भी पैरों में सूजन की समस्या होती है,ऐसे में आप हाई ब्लड प्रेशर और वॉटर रिटेंशन की समस्या से ग्रस्त हो सकती हैं.इसके लिए अपने आहार में पोटेशियम युक्त खाना शामिल करें.आलू, केला, अनार, पिस्ता, शकरकंद जैसी चीजों का सेवन करें. इससे भी सूजन कम करने में मदद मिलेगी.

हाइड्रेट रहें-पैरों की सूजन को कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीना जरूरी होता है. इससे भी सूजन को कम करने में मदद मिलती है.

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन खाएं.
  • हर थोड़ी देर पर टहलने की कोशिश करें.
  • रोज़ाना 20 मिनट एक्सरसाइज करें.
  • नमक सीमित मात्रा में ही खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें

ये भी पढ़ें: OMG! ना टॉयलेट साफ, ना खाना पौष्टिक...फ्लाइट में साफ-सफाई का नहीं रखा जाता ध्यान? फ्लाइट अटेंडेंट ने खोले कई राज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget