एक्सप्लोरर

तलवे-एड़ी के दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण

अगर आपके पैरों में भी अक्सर दर्द, झुनझुनी और जलन की प्रॉब्लम होती है तो इसे नॉर्मल समझकर इग्नोर न करें. बल्कि समय रहते ही डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

कई बार दौड़भाग के साथ-साथ एक ही जगह लगातार बैठकर काम करने से पैर और तलवे में दर्द की समस्या हो जाती है. हालांकि अगर रेग्युलर मसाज की जाए तो यह दर्द दूर भी हो सकता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कितना भी मसाज कर लो यह दर्द दिन पर दिन बढ़ता जाता है. कई बार लोग इस मामूली दिक्कत समझकर छोड़ देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जिसे आप मामूली तलवे का दर्द समझकर इग्नोर कर रहे हैं वह प्लांटर फासिसाइटिस की बीमारी हो सकती है. इस आर्टिकल के जरिए जानें प्लांटर फासिसाइटिस क्या होता है?

प्लांटर फैसीसाइटिस क्या है?

दरअसल, प्लांटर फैसीसाइटिस की बीमारी में पैरों के तलवे में जलन और दर्द होने लगता है. पैरों के नीचले हिस्से यानि तलवा और एड़ियों के आसपास के टिशूज मोटे हो जाते हैं. इस दौरान जब तलवे के टिश्यूज में सूजन आ जाती है तब प्लांटर फासिसाइटिस की दिक्कत शुरू हो जाती है. ऐसी स्थिति तब होती है जब आप अपने पैरों पर काफी ज्यादा दबाव डालते हैं.

किस वजह से होता है प्लांटर फैसिसाइटिस

प्लांटर फैसिसाइटिस के कई कारण हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति काफी देर तक खड़े रहता है तो उसे भी यह परेशानी हो सकती है. कई बार वजन बढ़ने के कारण भी यह दिक्कत शुरू हो जाती है. गलत साइज के जूते, तलवों में दर्द, चोट लगने, पैर फैक्चर के कारण भी पैरों पर दबाव और ऐसी समस्या होने लगती है. 

प्लांटर फासिसाइटिस के लक्षण

एड़ी में तेज दर्द होना

पैर के नीचले हिस्से में दर्द

एड़ियों का टाइट हो जाना

एड़ी के आसपास सूजन होना. 

पैर के तलवे में दर्द कम करने के उपाय

हीट पैड से करें मसाज

पैर के तलवे या एड़ी में काफी ज्यादा दर्द है तो हीट पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर हीट पैड नहीं है तो इसकी जगह पर एक बोतल में गर्म पानी भरे और फिर उसे पैर पर रोल करें या मसाज करें तुरंत आराम मिलेगा. 

बर्फ से सिकाई

असहनीय दर्द है तो एक कपड़ा लें और उसमें बर्फ रख दें. फिर उससे तलवे की सिकाई करें. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा.

एक्यूप्रेशर से दूर होगा दर्द

तलवों में होने वाले दर्द में राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशपर काफी काम की चीज है. एक्यूप्रेशर जॉइंट्स के दर्द में राहत दिलाता है. 

एड़ियों की एक्सरसाइज करें

एड़ी और तलवे से जुड़ी एक्सरसाइज करें इसमें काफी राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड और हिमाचल ही नहीं तमिलनाडु के ये 5 हिल स्टेशन बहुत फेमस हैं, जरूर करें एक्सप्लोर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget