एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? इन नुस्खों से करें मिनटों में इलाज

Home Remedies for Cough: मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम और गले की खराश आम हो जाती है। जानिए आसान घरेलू नुस्खे जो मिनटों में दिलाएंगे राहत.

Home Remedies for Cough: मौसम बदलते ही कई लोगों को खांसी-जुकाम की समस्या घेर लेती है. कभी ठंडी हवाओं की वजह से गले में खराश, तो कभी धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी गले को और ज्यादा खराब कर देती है. खांस-खांसकर हालत ऐसी हो जाती है कि, नींद भी पूरी नहीं हो पाती और दिनभर थकान महसूस होती है.

डॉ. दीपिका राणा के अनुसार, खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए दवाइयों पर ही निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान और प्राकृतिक नुस्खों को अपनाकर आप मिनटों में खांसी और गले की खराश से छुटकारा पा सकते हैं.

ये भी पढ़े- क्या च्विंगम खाने से सच में आ जाती है जॉ लाइन? एक्सपर्ट से समझिए कहीं लेने के न पड़ जाएं देने

अदरक-शहद का कॉम्बिनेशन

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन और खराश को कम करते हैं, वहीं शहद गले को कोमल बनाता है. एक चम्मच अदरक का रस निकालकर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 बार लेने से खांसी में तुरंत आराम मिलता है.

हल्दी वाला दूध

हल्दी को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है. रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से गले की खराश, खांसी और जुकाम में काफी राहत मिलती है. यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है.

तुलसी और काली मिर्च की चाय

तुलसी के पत्ते और काली मिर्च दोनों ही खांसी को दूर करने में बेहद कारगर हैं. कुछ तुलसी के पत्तों को उबालकर उसमें काली मिर्च और थोड़ा सा शहद डालकर चाय बनाएं. यह न सिर्फ गले को आराम देगा बल्कि बलगम निकालने में भी मदद करेगा.

भाप लेना है सबसे आसान उपाय

गले की खराश और खांसी में भाप लेना बहुत असरदार होता है. इसमें आप अजवाइन या पुदीना की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. भाप लेने से गले की नमी बनी रहती है और बलगम आसानी से निकल जाता है, जिससे खांसी कम हो जाती है.

गर्म पानी से गरारे

नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना खांसी और गले की खराश का पुराना लेकिन बेहद असरदार उपाय है. यह गले के संक्रमण को कम करता है और तुरंत राहत देता है.

बदलते मौसम में खांसी होना आम समस्या है, लेकिन अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह बड़ी परेशानी बन सकती है. ये घरेलू नुस्खे आपको मिनटों में राहत दिला सकते हैं. हालांकि, अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से सिर्फ फायदा ही नहीं होता, नुकसान भी पहुंचाती है यह चीज! जान लें हर बात

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget