एक्सप्लोरर

Selena Gomez: कभी मां नहीं बन पाएंगीं सेलेना गोमेज... जानें कौन सी बीमारी बनी वजह, क्या होते हैं इसके लक्षण

अमेरिकन सिंगिंग सेंसेशन सेलेना गोमेज ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिससे उनके फैंस काफी निराश हैं. दरअसल, 32 साल की यह सिंगर कभी बच्चों को जन्म नहीं दे पाएंगी.

Selena Gomez: हॉलीवुड की सुपर सिंगर, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और बिजनेस वूमेन सेलेना गोमेज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, दरअसल 32 साल की सिंगर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी और फ्यूचर में वह सरोगेसी से बच्चा पैदा करेंगी या किसी अनाथ बच्चों को गोद लेंगी. लेकिन सेलेना के बच्चा ना पैदा करने की वजह क्या है और क्या कारण है जिसके कारण वह एक बच्चे को जन्म नहीं दे सकती हैं, आइए हम आपको बताते हैं. 

यह भी पढ़ें:आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए यूज करते हैं कॉन्टैक्ट लेंस? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

आखिर क्यों मां नहीं बन पाएंगी सेलेना गोमेज 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 32 वर्षीय सेलेना गोमेज ने बताया कि मैंने पहले कभी ऐसा नहीं कहा, लेकिन दुर्भाग्य से मैं अपने बच्चों को जन्म नहीं दे सकती हूं. मुझे ऐसी कई बीमारियां हैं, जो मेरे और मेरे बच्चे दोनों के जीवन पर नुकसान पहुंचा सकती हैं. यह ऐसा नुकसान है जिससे मुझे कुछ समय तक शोक मनाना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही मैं बच्चों को जन्म नहीं दे पाऊंगी, लेकिन भविष्य में सरोगेसी या फिर किसी अनाथ बच्चों को गोद लेकर मां बनने का सपना पूरा करूंगी. 

यह भी पढ़ें: गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

इस बीमारी से जूझ रही हैं सेलेना गोमेज 

अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज लंबे समय से ल्यूपस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, यह एक ऑटो इम्यून बीमारी होती है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही टिशू पर अटैक करता है. इतना ही नहीं साल 2017 में ल्यूपस के कॉम्प्लिकेशन के कारण ही सेलेना गोमेज का किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, जिसके कारण उन्हें मेंटल प्रॉब्लम बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में भी पता चला. इस बीमारी के बारे में उनकी डॉक्यूमेंट्री में भी जिक्र किया गया है.

सेलेना गोमेज इन तरीकों से बनेंगी मां 

सेलेना ने ये भी खुलासा किया है कि वो मां बनने के दूसरे तरीकों पर विचार करेंगी. उन्होंने कहा कि वो सरोगेसी या फिर बच्चे को गोद लेने पर फैसला कर सकती हैं. सेलेना ने कहा कि 'ये वैसा नहीं है, जैसा मैंने सोचा था. पर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि सरोगेसी या गोद लेने का ऑप्शन है, जिनमें से दोनों ही मेरे लिए बहुत बड़ी संभावनाएं हैं.

बता दें कि सेलेना गोमेज की मां मैंडी टीफ़ी को भी गोद लिया गया था. उन्होंने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि ऐसे लोग हैं, जो सरोगेसी या गोद लेने के लिए तैयार हैं. मैं इस जर्नी के लिए एक्साइटेड हूं, भले ही यह मेरी कल्पना से अलग दिखें, पर यह मेरा बच्चा होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Anemia In Women's: भारत में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget