एक्सप्लोरर

चश्‍मा या कॉन्‍टेक्‍ट लैंस..जानें आपकी आंखों के लिए क्या है ज्यादा बेहतर, क्या कहते हैं डॉक्टर

नेत्र विशेषज्ञ के मुताबिक, अलग-अलग परिस्थितियों में चश्‍मा या कॉन्‍टेक्‍ट लेंस दोनों का इस्तेमाल होता है। कुछ मरीजों के लिए चश्‍मा ज्‍यादा सही होता है और कुछ की आंखें लेंस को सूट करती हैं.

Contact Lens Vs Eye Glasses: आंखें आपकी खूबसूरती बयां करती हैं. इसलिए इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. कई बार जब ठीक से दिखाई नहीं देती तो चश्‍मा लगाकर उसे सही कराया जाता है. पिछले कुछ वक्त में चश्‍मे की बजाय लोग अपनी आंखों में कॉन्‍टेक्‍ट लेंस लगवाने लगे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2019 से 2025 तक कॉन्‍टेक्‍ट लेंसेंज का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 7.5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. लेकि हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा से लेंस पहनने से आंख की रोशनी जाने का मामला सामने आने के बाद लेंस को लेकर लोग डर गए हैं. सवाल उठने लगा है कि आंखों के लिए चश्‍मा या कॉन्‍टेक्‍ट लेंस (Contact Lens Vs Eye Glasses), दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है? 
 
क्या कहते हैं Eye Specialist
नेत्र विशेषज्ञ के मुताबिक, चश्‍मा हो या कॉन्‍टेक्‍ट लेंस, दोनों आंखों के लिए सही होती है. हालांकि उनका इस्तेमाल अलग-अलग परिस्थितियों में किया जाता है. कुछ मरीजों के लिए चश्‍मा ज्‍यादा बेहतर माना जाता है और कुछ की आंखें लेंस के हिसाब से होती हैं. चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं। फिर भी ऑप्‍थेल्‍मोलॉजिस्‍ट के लिए चश्‍मा लगाना कॉन्‍टेक्‍ट लेंस लगाने से ज्‍यादा अच्छा और आंखों के लिए बेहतर माना जाता है.
 
आंखों के लिए क्या चश्‍मा बेस्ट है
Eye Specialist के मुताबिक, ऑप्‍थेल्‍मोलॉजिस्‍ट मरीजों को कॉन्‍टेक्‍ट लेंस की बजाय चश्मा लगाना चाहिए. चश्‍मे को लगाना और निकालना काफी आसान होता है. इसके लिए ज्यादा तामझाम भी नहीं करना पड़ता है. आंखों के ऊपर होने से इससे अंदरूनी हिस्‍से नहीं छूने पाते और आंख इंफेक्शन से दूर रहता है. चश्मे को आप जितनी देर चाहें पहन सकते हैं, इसको लेकर ज्यादा सावधानी की जरूरत भी नहीं होती है. यही वजह है कि बच्चे हो या बुजुर्ग हर उम्र के लोगों के लिए चश्मा ही ज्यादा बेहतर होता है.
 
कॉन्‍टेक्‍ट लेंस के क्या नुकसान हैं
नेत्र विशेषज्ञ बताते हैं कि कॉन्‍टेक्‍ट लेंस ज्यादा से ज्यादा 8 से 10 घंटे ही यूज करना चाहिए. अगर आप इसे ज्यादा देर तक पहनते हैं और इसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है. चूंकि यह आंख के अंदर कॉर्निया पर लगता है, ऐसे में अगर हाईजीन नहीं रख पाते हैं तो खतरनाक बैक्‍टीरिया पनप सकते हैं और इससे आंख की रोशनी भी जा सकती है. कुछ लोग 24-24 घंटे तक लेंस लगाए रखते हैं, उनकी आंखों में हाइपोक्सिया मतलब ऑक्‍सीजन की कमी हो जाती है. कॉर्निया का एपीथिलिया की सेहत भी बिगड़ सकती है. इससे आंख में डिफेक्‍ट भी आ सकता है. आंख के आसपास मौजूद कीटाणु कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है, जब कॉन्‍टेक्‍ट लेंस संक्रमित हो जाता है या उनका सॉल्‍यूशन कंटामिनेटेड हो जाता है तो उनकी पुतली भी संक्रमित हो सकती है.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
Global Warming Risk: 3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget