एक्सप्लोरर

मुझे कभी भी हार्ट अटैक ना आए... ब्लॉकेज पता करने के लिए कौनसा टेस्ट करवाना चाहिए? ये रहा जवाब

हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कराया जाता है ये टेस्ट, ऐसे जानें इसके लक्षण

पूरी दुनिया में दिल से जुड़ी बीमारी के मरीज में लगातार वृद्धि हो रही है. आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से किसी को बीपी की समस्या होती है तो किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है. इसके साथ ही कई लोगों में हार्ट अटैक के लक्षण भी दिखाई देते हैं. आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से दिल की बीमारी ज्यादातर लोगों को हो रही है. अगर दिल की बीमारी का पता सही समय पर चल जाए तो वक्त रहते इसका इलाज किया जा सकता है. नहीं तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है. इसलिए आपको कभी भी दिल की बीमारी से जुड़ी किसी भी तरह के लक्षण महसूस होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए. खासकर हार्ट ब्लॉकेज की समस्या तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. दरअसल, हार्ट ब्लॉकेज की दिक्कत दिन पर दिन बढ़ती जा रही  है. इसलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि किस तरह से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है? 

हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कराया जाता है ये टेस्ट

हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए मरीज का यह टेस्ट किया जाता है. हार्ट ब्लॉकेज आपके दिल की इलेक्ट्रिकल सिस्टम की एक समस्या है. जो दिल की धड़कन यानि हार्ट बीट को अपने कंट्रोल में करती है. इसे एट्रियोवेंट्रिकुलर (एवी) ब्लॉक या कंडक्शन डिसऑर्डर भी कहा जाता है. जब हार्ट में ब्लॉकेज होते हैं. तो इसके लक्षणों और टेस्ट के जरिए इसका पता लगाया जाता है. आइए जानते हैं कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण क्या है? हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट है जरूरी ? या फिर हार्ट ब्लॉकेज के लिए टेस्ट कैसे करें? 

ECG

अगर आपके शरीर में हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको डॉक्टर सबसे पहले ईसीजी कराने की सलाह दी जाएगी. ईसीजी के जरिए यह पता लगाया जाता है कि हार्ट में ब्लॉकेज कितना है. इसके अलावा अगर सीने में हमेशा दर्द रहता है तो आप दूसरे टेस्ट भी करवा सकते हैं. 

2डी इकोकार्डियोग्राफी 

अगर ईसीजी नॉर्मल आता है तो आप हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए 2डी इकोकार्डियोग्राफी करवा सकते हैं. इस टेस्ट में हार्ट के मसल्स का पंपिंग का पता लगाया जाता है. साथ ही यह भी पता लगाया जाता है कि हार्ट के  में वाल्व में किसी तरह का लिकैज तो नहीं है.  2डी इकोकार्डियोग्राफी टेस्ट में हार्ट में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी दिखती है, तो यह हार्ट ब्लॉकेज हो सकता है. अगर आपके सीने में दर्द, थकान, पीठ में दर्द अक्सर होता है तो आपको यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. 

ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट

ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट की मदद से भी आसानी से हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाया जा सकता है. ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट को एक्सरसाइज स्ट्रेस टेस्ट भी कहा जाता है. इस टेस्ट में व्यक्ति को ट्रेडमिल पर दौड़ना पड़ता है और डॉक्टर हार्ट रिदम, ब्लड प्रेशर और ब्रीदिंग को मॉनिटर करती है. अगर इनमें किसी भी तरह कि गड़बड़ी दिखती है तो हार्ट ब्लॉकेज हो सकता है.  इसके रिपोर्ट में कोई दिक्कत आती है तो स्ट्रेस इको डोबुटामाइन, कार्डिएक एमआरआई, सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी करवाया जा सकता है.

स्ट्रेस थैलियम टेस्ट

दिल के कौन से हिस्से में खून ठीक से नहीं पहुंच रहा है तो उसमें ब्लॉकेज की संभावना अधिक बढ़ जाती है. और तभी स्ट्रेस थैलियम टेस्ट किया जाता है. या फिर कार्डियक एमआरआई किया जाता है.

हार्ट ब्लॉकेज के ये हैं लक्षण

बार-बार थकान महसूस होना

छाती में दर्द होना

जबड़े में दर्द

सीने के बाईं और दाईं तरफ दर्द उठना

पेट की ऊपर हिस्से में दर्द

दाएं और बाएं कंधे में दर्द 

दाएं और बाएं हाथ में दर्द

पीठ में दर्द

चलने पर दर्द बढ़ना

सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना

पसीना निकलना

सीने में धक-धक होना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और सुझाव किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं, बीमारी में डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Cancer Treatment: भारत के कई परिवारों में हर पीढ़ी में हो रहा है कैंसर, यहां इस तरीके से पहले ही चल जाएगा पता!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget