एक्सप्लोरर

Heart Attack: पेट में तेज दर्द है, अलर्ट हो जाएं महिलाएं... ये भी हार्ट अटैक का सिग्नल है

हार्ट की बीमारियों को लेकर पुरुषों को नहीं, महिलाओं को भी सीरियस होने की जरूरत है. महिलाओं में हार्ट अटैक के कई लक्षण दिखाई देते हैं. इन्हें समय रहते पहचानना चाहिए. 

Heart Attack Symptoms In Women: वर्ष 2022 में कई सेलिब्रिटीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बिगबॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला को एक्सरसाइज करते समय अटैक आया और अस्पताल में इनकी डेथ हो गई. वर्ष 2023 यानि इस साल मिस यूनिवर्स और फेमस अभिनेत्री सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था. उन्हें इस कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सुष्मिता सेन को आए हार्ट अटैक ने महिलाओं के बड़े समूह को चिंता में डाल दिया था. विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं को हार्ट अटैक से बचना है तो लक्षणों को ध्यान रखना जरूरी है, तभी बचाव संभव है. 

ये कहती है रिसर्च

अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक मेडिकल सेंटर की ओर से रिसर्च की गई. रिसर्च में बताया कि हार्ट अटैक में छाती मेें दर्द होने के अलावा और भी कई लक्षण हैं. ये लक्षण महिलाओं में ही आमतौर पर देखने को मिलते हैं. जानने की कोशिश करते हैं कि महिलाओं में हार्ट अटैक के किस तरह के लक्षण दिखते हैं.


1. पेट में तेज दर्द होना
पेट दर्द को आमतौर पर फूड पॉइजनिंग या गैस की समस्या मान लिया जाता है. लेकिन कई मामलों मेें पेट दर्द हार्ट के बीमार होने का सिग्नल भी देता है. यदि पेट में तेज दर्द हो, पेट या उसके आसपास बहुत अधिक दबाव महसूस हो तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है. 

2. गर्दन, जबड़े में पेन
सीने पर दर्द हो, तब ही लोग हार्ट अटैक मानते हैं. लेकिन इसके अलावा भी दर्द हो सकता है. यदि गर्दन या जबड़े मेें दर्द है तो यह भी हार्ट अटैक हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है. यह दर्द लगातार बना रह सकता है. 

3. सांस लेने में परेशानी होना
हार्ट अटैक के समय या पहले सांसों का फूलना बहुत कॉमन लक्षण है. यह महिला, पुरुष दोनों में देखने को मिल सकता है. ये स्थिति ऐसे होती है, जैसे कोई व्यक्ति लंबी रेस दौड़कर हांफ रहा है. सही ढंग से सांस नहीं ले पाता. 

4. पसीना ठंडा आना
पसीना ठंडा आ रहा है या ऐसा महसूस हो रहा कि बॉडी से ठंडा पसीना आ रहा है तो अलर्ट हो जाना चाहिए. महिलाओं मेें पसीना ठंडा आना हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है. 

5. महिलाओं में दिख सकते हैं ये और लक्षण
हार्ट अटैक के दौरान, महिलाओं को मतली, उल्टी, जबड़ों, गर्दन या पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द, छाती के निचले हिस्से या पेट में दर्द, सांस की तकलीफ, बेहोशी, अपच और अत्यधिक थकान होने का अनुभव हो सकता है. इसके अलावा नींद की समस्या, एंग्जाइटी, चक्कर आना, अपच, गैस बनने के लक्षण भी दिख सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Diabetes: भारत में डायबिटीज के 8 करोड़ पेशेंट... इस बीमारी के साथ ये 5 रोग भी आते हैं, रहे सावधान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget