एक्सप्लोरर

कड़ाके की ठंड के बीच बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, बचाव के लिए अपनाएं ये 4 'हेल्थ टिप्स'

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. ये परेशानियां कई बार इतनी बढ़ जाती हैं कि मौत का कारण तक बन जाती है. इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है.

Heart Attack: पूरे उत्तर भारत में सर्दी कहर बनकर टूट रही है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण कई राज्यों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरवाट देखी जा रही है. तापमान कम होने की वजह से कई लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ठंड का असर लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर पड़ रहा है. हाल ही में कानपुर से ऐसे कई मामले देखने को मिले, जिनमें लोगों की हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक की वजह से मौत हो गई. बताया गया कि ठंड से बचाव में चूकने और दवाई लेने में लापरवाही बरतने के कारण ब्लड प्रेशर का लेवल अचानक बढ़ जाता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का खतरा पैदा हो जाता है. सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. ये परेशानियां कई बार इतनी बढ़ जाती हैं कि मौत का कारण तक बन जाती है. इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है.      

शरीर को गर्म रखने के लिए हृदय को ऑक्सीजन पंप करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. ठंड का मौसम धमनियां भी संकुचित हो जाती हैं. हृदय में खून और ऑक्सीजन का प्रवाह भी प्रभावित होता है. खून के थक्कों की संभावना काफी बढ़ जाती है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है. सर्दियों के मौसम में खुद को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आप अपनी जीवनशैली में कुछ इस तरह के बदलाव कर सकते हैं.  

1. रेगुलर एक्सरसाइज

सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज या व्यायाम को शामिल करना चाहिए. रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होंगी. रोजाना कुछ वक्त निकालें और एक्सरसाइज करें. एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. सर्दियों के दौरान इस आदत को अपनाना आपको कई तरीकों से फायदा पहुंचाएगा.  

2. ज्यादा नमक से करें परहेज 

नमक का ज्यादा सेवन करना गंभीर बीमारियों को निमंत्रण देने जैसा है. जो लोग भोजन में ज्यादा नमक डालकर खाते हैं, उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है. हार्ट अटैक के जोखिम से बचने के लिए यह समझना जरूरी है कि नमक हमेशा कम मात्रा में खाया जाना चाहिए. हम सभी की सर्दियों के मौसम में ज्यादा नमक वाला खाना खाने की इच्छा होती है. हालांकि इनसे बचने का प्रयास करना चाहिए ताकि ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सके. 


3. ज्यादा चीनी के सेवन से बचें

चीनी के ज्यादा सेवन से बचने की भी आपको कोशिश करनी चाहिए. सर्दियों में खाने में चीनी की क्वांटिटी बढ़ा देना एक जानी-मानी आदत है. लोग गुलाब जामुन और गाजर का हलवा जैसे लज़ीज पकवानों का लुत्फ उठाना पसंद कर सकते हैं. हालांकि इन मिठाइयों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए. अधिक मात्रा में लेने से शरीर पर इसके कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. नमक और चीनी दोनों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इसलिए इसका जितना कम से कम सेवन किए जाए, उतना बेहतर रहता है.

4. शराब को कहें 'नो'

सर्दियों में शराब के सेवन से भी बचने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि इसके शरीर पर बहुत बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. ज्यादा शराब पीने से हृदय को नुकसान पहुंच सकता है. आपके दिल के स्वास्थ्य सहित शरीर के बाकी हिस्सों पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसलिए इसके ज्यादा सेवन से बचें.

ये भी पढ़ें: मोटापे से हैं परेशान? वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 'प्राणायाम', जल्दी घटेगा वजन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
Childhood Cancer In India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
Stomach Burning at Night: रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget