एक्सप्लोरर

आपके फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाएंगे ये हेल्दी फूड्स, लंग्स की बीमारियां रहेंगी दूर

कोरोना वायरस के मरीज ज्यादातर सांस ठीक से न लेने से मर रहे हैं. ऐसे में आपको अपने फेफड़ों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है.

आज कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में डर भले ही थोड़ा कम हो गया है, मगर अभी इस वायरस का खतरा टला नहीं है. यह संक्रमण इंसान के फेफड़ों पर अटैक करता है जिससे व्यक्ति इंफेक्शन का शिकार हो जाता है. यही वजह है कि कोरोनावायरस के मरीज ज्यादातर सांस ठीक से न लेने पाने से मर रहे हैं. ऐसे गंभीर समय में आपको अपने फेफड़ों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है.

उन लोगों को अपने फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने की सबसे ज्यादा जरूरत है, जो ज्यादा सिगरेट पीते हैं या अस्थमा के मरीज हैं. इसके अलावा सामान्य लोगों को भी अपने फेफड़ों को हेल्दी बनाए रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिससे आप इस गंभीर संक्रमण के खतरे से खुद को बचा सकें, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं, जो आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने में आपकी मदद करते हैं.

सेब खाएं सेब आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सेब पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं. अगर आाप सेब का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे आपके फेफड़े अच्छी तरह से फंक्शन करते हैं और हेल्दी रहते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको हफ्ते में कम से कम 5 सेब जरूर खाने चाहिए. इससे फेफड़ों से जुड़े रोग COPD का खतरा कम होता है. इसके अलावा यह अस्थमा और फेफड़ों के कैंसर के खतरे भी कम करता है. सीताफल की सब्जी अक्सर सीताफल यानी कि कद्दू को लोग साधारण सब्जी समझते हैं. लेकिन इसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ियाजैन्थिन जैसे बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है. कद्दू के सेवन से आपके फेफड़े हेल्दी रहते हैं. कद्दू में पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जिससे फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है. रिसर्च के अुनसार अगर आपके खून में कैरोटेनॉइड्स की अच्छी मात्रा होती है तो आपके फेफड़े अच्छी तरह से काम करते हैं. जो लोग सिगरेट पीते हैं, उन्हें कद्दू का सेवन अवश्य करना चाहिए. हल्दी कोरोनावायरस महामारी के इस समय में आपको अपने खाने में हल्दी का इस्तेमाल जरूर बढ़ा देना चाहिए. हल्दी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने, इंफेक्शन से बचाने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होती है. हल्दी बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. हल्दी में कर्क्यूमिन सबसे महत्वपूर्ण एक्टिव कंपाउंड होता है, जो आपके फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. एक अध्ययन के अनुसार जो लोग कर्क्यूमिन का अधिक सेवन करते हैं, उनके फेफड़े हेल्दी बने रहते हैं. टमाटर अगर आप अपने फेफड़ों को रोगों से बचाना चाहते है या मजबूत बनाना चाहते है, तो आप टमाटर का अधिक सेवन करें. टमाटर में लाइकोपीन नाम का तत्व पाया जाता है, जो एक तरह का कैरोटेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट होता है. लाइकोपीन भी आपके फेफड़ों को हेल्दी रखने वाला कंपाउंड है. रिसर्च के अनुसार जो लोग टमाटर का अधिक सेवन करते हैं उन्हें श्वांसनली से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं. इसलिए टमाटर अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

हर्बल चाय पिएं अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना और फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप साधारण चाय/कॉफी की जगह हर्बल चाय का सेवन करें. इसके लिए आप अदरक, हल्दी, नींबू, शहद और दालचीनी डालकर आप एक पावरफुल हर्बल चाय बना सकते हैं, जो आपके फेफड़ों को जिंदगी भर हेल्दी रखेगी. इसके अलावा आप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं. ग्रीन टी में भी ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके फेफड़ों के टिशूज को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं.

Sawan 2020: सावन के महीने में भूल कर भी न करें ये काम, जानें इस माह की लाइफस्टाइल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget