एक्सप्लोरर

Worst Food For Brain: दिमाग तक खून पहुंचने से रोक देती हैं ये चीजें, आज से ही कर दें बंद

ब्रेन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद फायदेमंद होते हैं. डॉक्टर्स हमेशा हेल्दी, सीजनल और केमिकल-फ्री फूड्स खाने की सलाह देते हैं. हर किसी को अपनी डाइट में इस तरह के फूड्स को शामिल करना चाहिए.

Worst Food For Brain : दिमाग हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. शरीर को बेहतर ढंग से चलाने में इसका अहम रोल होता है. ऐसे में जरूरी है कि इसका सही तरह ख्याल रखा जाए. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इसे दुरुस्त रखा जा सकता है. संतुलित फूड्स खाने से दिमाग सही तरह काम करता है.

कई ऐसे चीजें हैं जो दिमाग के लिए टॉनिक की तरह काम करती हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं तो दिमाग को खोखला बना सकती हैं. इन्हें खाने से दिमाग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है. आइए जानते हैं 5 ऐसे ही चीजों के बारें में जिन्हें खाने से ब्रेन तक ब्लड की सही तरह सप्लाई नहीं होती और उसका फंक्शन बिगड़ सकता है.

1. अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड्स

अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड्स जैसे पेस्ट्री, केक, फ्रेंच फ्राइज यानी बाहर का खानाखाने से डिप्रेशन और स्ट्रेस का खतरा बढ़ सकता है. इन चीजों को खाने से मेमोरी कम होने की शिकायत हो सकती है. कई बार हाई फैट डाइट से दिमाग में सूजन आ जाती है, जो बेहद खतरनाक हो सकती है.

2. मीठे फूड्स

जरूरत से ज्यादा मीठा शरीर के लिए हानिकारक है. इससे दिमाग की बत्ती गुल हो सकती है. ज्यादा मीठा खाने से दिल की बीमारियों के साथ दिमाग की बीमारियों का खतरा भी रहता है. इससे ब्रेन में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है, जिससे सीखने, मेमोरी, न्यूरॉन की ग्रोथ पर निगेटिव असर पड़ सकता है.

3. ट्रांस फैट

ट्रांस फैट भी दिमाग की सेहत के लिए ठीक नहीं होते हैं. ये एक तरह से अनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जिन्हें खाने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. ट्रांस फैट दिमाग में सूजन का कारण बन सकता है. इससे दिमाग की प्रोडक्टिविटी और न्यूरोनल एक्टिविटी स्लो हो सकती है. ट्रांस फैट मांस, डेयरी प्रोडक्ट्स और बाजारों में मिलने वाले वनस्पति तेल में पाया जाता है.

4. रिफाइंड कार्ब्स

पास्ता, कुकीज जैसे रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये दिमाग के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं  हैं. इनस फूड आइटम्स में न फाइबर पाया जाता है और ना ही किसी तरह के पोषक तत्व. इन्हें खाने से शुगर और इंसुलिन का लेवल तो बढ़ता ही है, याददाश्त भी खराब हो सकती है. दरअसल, रिफाइंड कार्ब्स फूड्स का हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स मेमोरी लॉस का कारण बन सकता है.

5. अल्कोहल

बहुत ज्यादा शराब यानी अल्कोहल पीते हैं तो सेहत को ज्यादा नुकसान हो सकता है. यह लिवल और डाइजेस्टिव सिस्टम को तो नुकसान पहुंचता ही है, ब्रेन की नसों को भी डैमेज कर सकता है. इसलिए इससे बचना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget