एक्सप्लोरर

30 की उम्र पार करते ही महिलाओं की हड्डियां होने लगती हैं कमजोर, रोजाना करें ये काम

बोन मास बहुत अधिक कम होने से ओस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. इस कारण हड्डियां आसानी से टूट भी सकती हैं और चलने-फिरने में भी दिक्कतें हो सकती हैं.

Women's Health After 30 : उम्र बढ़ने वाल हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. खासकर महिलाओं में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है. 30 साल के बाद महिलाओं का बोन मास कम होने लगता है, जिसकी वजह से हड्डियां (Bones) धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं. दरअसल, इस प्रक्रिया में नई हड्डियां धीरे बनती हैं और पुरानी जल्दी-जल्दी हटने लगती हैं.कुछ महिलाओं में यह ज्यादा तेजी से होता है, जिसकी वजह से बोन मास काफी कम हो जाता है.

बोन मास बहुत अधिक कम होने से ओस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. इस कारण हड्डियां आसानी से टूट भी सकती हैं और चलने-फिरने में भी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए महिलाओं को इस उम्र के बाद अपनी हड्डियों का सही तरह ख्याल रखना चाहिए. उन्हें रोजाना कुछ काम जरूर करने चाहिए.

यह भी पढ़ें: सावधान ! बिल्लियां तेजी से फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

30 की उम्र बाद महिलाएं इस तरह रखें अपना ख्याल

1. कैल्शियम और विटामिन D को मेंटेन करें

वयस्कों में रोजाना 1000 से 1200 mg कैल्शियम की जरूरत होत है. इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी भी जरूरी होती है. कैल्शियम की पूरी करने के लिए बादाम, डेयरी प्रोडक्ट्स, सब्जियां और फॉर्टिफाइड सिरीयल्स खा सकती हैं. इसके अलावा विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोजाना डाइट में कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट जैसे, सोया मिल्क, टोफू, हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां जरूर शामिल करें.

2. रोजाना धूप में जरूर बैठें

हफ्ते में दो से तीन बार सुबह की पहली धूप में कम से कम 10-15 मिनट जरूर बैठें. इससे शरीर में विटामिन-डी की पूरी होगी. शरीर में कैल्शियम एब्जॉर्ब के लिए भी ये बहुत जरूरी विटामिन है. इसलिए धूप से दूर रहने की गलती न करें.

3. एक्सरसाइज करें

रोजाना 30 मिनट तक हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें. इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. अपनी डेली रूटीन में योग, वॉक, बॉडी मूवमेंट, वेट बियरिंग एक्सरसाइज, जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, डांसिंग, जॉगिंग जरूर शामिल करें.

4. शराब-सिगरेट छोड़ें, कैफीन कम करें

स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीने की वजह से बोन लॉस का खतरा ज्यादा रहता है. इससे बोन डेंसिटी कम होने लगती है. इसलिए इनसे जितनी हो सके खुद को दूर रखें. इसके अलावा कुछ रिसर्च मेंपाया गया है कि कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से कैल्शियम एक्सक्रीशन बढ़ता और अब्जॉर्प्शन कम होता है. ऐसे में ज्यादा चाय, कॉफी न पिएं.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

5. बॉडी वेट मेंटेन करें

ज्यादा वजन होने से ओस्टियोपोरोसिस और बोन लॉस तेजी से होता है, जिसकी वजह से वजन कम होता है. इसके अलावा अधिक वजन होने से हड्डियों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए वजनको मेंटेन करने की कोशिश करें. 

6. हड्डियों की जांच करवाते रहें

ज्यादातर लोग कमजोर हो रही हड्डियों को सही तरह समझ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से उनमें फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में समय-समय पर बोन डेंसिटी की जांच कराते रहें. ऐसी महिलाएं जिनमें हाल ही में मेनोपॉज हुआ है या उनका एस्ट्रोजेन लेवल कम है, उनमें अगर ओस्टियोपोरोसिस है तो हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी मददगार हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget