एक्सप्लोरर

इस सर्दी में हो गए बीमार तो ये वायरस है असली वजह, जानें इससे बचने का तरीका

रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस यानी आरएसवी एक सामान्य वायरस है, जिसमें सर्दी जैसे लक्षण नजर आते हैं. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए यह खतरनाक हो सकता है. इससे बचने के लिए लापरवाही से बचना चाहिए.

Winter Virus : दिसंबर का महीना चल रहा है. हर दिन तापमान में गिरावट आ रही है. उत्तर भारत में ठंड पड़ रही है. इस मौसम में कई तरह की बीमारियां भी तेजी से फैलती हैं. कॉमन कोल्ड के मामले बढ़ जाते हैं. सर्दी-खांसी छींक आने लगती है. घर में किसी एक को बीमारी होने पर धीरे-धीरे बाकी लोग भी चपेट में आने लगते हैं. यह मौसम वायरस के लिए मुफीद होता है. हेल्थ एजेंसियों का कहना है कि यूरोपीय देशों में Covid-19 महामारी के बाद से विंटर वायरस का कहर देखा गया है. जिसकी वजह से बाकी देशों में ट्रिपल महामारी का खतरा बढ़ सकता है.

विंटर वायरस का कहर

जिनेवा यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के डायरेक्टर एंटोनी फ़्लाहॉल्ट ने यूरोन्यूज़ हेल्थ को बताया, 'सर्दियों के वायरस से सेहत ही नहीं सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है. इन मौसमी बीमारियों को गंभीर संक्रमण का रूप लेते भी देखा गया है.' यूरोपियन रेस्पिरेटरी वायरस सर्विलांस समरी (ERVISS) के अनुसार, कुछ देशों में वायरल इंफेक्शन तेजी से बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए लग रहा है कि इस बार सर्दियों में बीमारियां बढ़ सकती हैं.

हालांकि, अमेरिका के बोस्टन चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में संक्रामक रोग विभाग के सीनियर मेडिसिन डॉक्टर रिक मैली ने कहा, 'अभी यह जानना थोड़ा जल्दबाजी होगी कि यह साल कैसा रहने वाला है, हालांकि मुझे नहीं लगता कि कोई ट्रिपल महामारी आनेने वाली है, यह हो सकता है कि RSV (Respiratory syncytial virus) और फिर फ्लू होगा उन दोनों के बीच कोविड बढ़ सकता है.'

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

यूरोपीय देशों में कौन से विंटर वायरस फैल रहे हैं

फ्लू सांस की एक संक्रामक बीमारी है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होती है. इसमें बुखार या खांसी जैसे लक्षण होते हैं. कुछ गंभीर मामलों में मौत तक हो सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह ज्यादातर सर्दियों के दौरान मौसमी महामारी का कारण बनता है.

ERVISS डेटा के अनुसार, नवंबर के अंत में यूरोपीय संघ और EEA (European Economic Area) देशों में फ्लू कम लेवल पर फैल रहा था, लेकिन कुछ देशों में वायरस भी बढ़ रहा था. यूरोप में फैलने वाली एक और शीतकालीन बीमारी रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस यानी आरएसवी है, जो एक सामान्य वायरस है, जिसमें सर्दी जैसे लक्षण नजर आते हैं. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए यह खतरनाक हो सकता है.

रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस से सावधान

द यूरोपियन सेंटर्स फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि सभी देशों को आने वाले हफ्तों के दौरान आरएसवी के लिए तैयार रहना चाहिए. इससे सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित हो सकते हैं. बुजुर्गों को भी इससे खतरा हो सकता है. इसके अलावा कोविड से भी सावधान रहने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें : कुछ पुरुषों में इस वजह से बढ़ने लगते हैं स्तन, जान लें इसे ठीक करने का तरीका

सर्दियों में इन वायरस का भी खतरा

1. इन्फ्लूएंजा वायरस को फ्लू भी कहते हैं, यह वायरस सर्दी में सबसे आम बीमारी है, जो खांसी, जुकाम, बुखार और थकान के लक्षणों के साथ आती है.

2. कोरोना वायरस भी सर्दियों में फैल सकता है.

3. एडेनोवायरस की वजह से भी सर्दी वाली बीमारियां हो सकती हैं.

4. नोरो वायरस में उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget