एक्सप्लोरर

प्रेगनेंसी में हाई हील्स पहनना हो सकता है 'खतरनाक' ! आपकी एक गलती बढ़ा सकती है कई परेशानियां

हाई हील्स और टाइट जूते अक्सर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं. हालांकि, गर्भावस्था में इसे पहनने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में तो अबॉर्शन तक का खतरा रहता है.

Pregnancy And Heels : खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं. कुछ महिलाएं तो प्रेग्नेंसी में भी हाई हील्स (Pregnancy And Heels) पहन लेती हैं. यह बेहद खतरनाक होता है. महिलाओं को ऐसा करने से बचना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हील्‍स सैंडल्‍स या शूज प्रेग्‍नेंसी को काफी मुश्किल बना सकते हैं. इसके पीछे कई साइंटिफिक कारण भी है. आइए जानते हैं प्रेग्‍नेंसी में हील्‍स पहनने से क्यों मना किया जाता है...
 
प्रेग्‍नेंसी में हील्‍स पहनने से क्या-क्या नुकसान हैं
 
पीठ दर्द की समस्या
हाई हील्स पहनकर चलने से पोश्‍चर गड़बड़ हो जाता है. ज्यादा देर तक इसे पहनने से पैल्विक मांसपेशियां झुक जाती हैं. इसकी वजह से पीठ भी झुकी सी रहती है. अब चूंकि प्रेग्नेंसी में बॉडी वेट काफी तेजी से बढ़ता है, ऐसे में पोश्‍चर पर ज्यादा असर पड़ता है और पीठ में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है. गर्भावस्था में हाई हील्स पहनने से पीठ के निचले हिस्से और पैरों के लिगामेंट में भी समस्याएं आ सकती हैं.
 
पैरों में ऐंठन की प्रॉब्लम
ज्यादा देर तक हाई हील्स पहने रहने से पैरों की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और मांसपेशियों में ऐंठन शुरू होने लगती है. प्रेग्नेंसी के दौरान यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है.
 
पैरों का बैलेंस खराब हो सकता है
प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ने की वजह से कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं. इस वजह से टखने कमजोर हो जाते हैं और बैलेंस करने में दिक्कत आती है. हील्स पहनने से यह समस्या बढ़ सकती है और खड़े-खड़े गिरने का खतरा भी बढ़ सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है.
 
पैरों में सूजन की परेशानी
जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तब उसके पैरों, टखनों और पैरों में सूजन काफी सामान्‍य होता है. कंफर्टेबल जूते और चप्पल न पहनने की वजह से ऐसा ज्यादातर होता है. टाइट जूते और हील्स बनने से यह समस्या और भी बढ़ती है.
 
गर्भपात का खतरा
हाई हील्‍स पहनना और लंबे समय तक पहनकर रखना प्रेग्नेंसी में खतरनाक हो सकता है.इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं में अबॉर्शन का रिस्क काफी बढ़ जाता है. इसलिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget