एक्सप्लोरर

स्मोकिंग नहीं करने वालों में क्यों बढ़ रहे लंग कैंसर के मामले, जानें ऐसा होने की क्या है वजह?

लंग कैंसर बेहद खतरनाक और गंभीर बीमारी है. इसमें फेफड़ों की सेल्स काफी ज्यादा बढ़ने लगती है और एक जगह जमा होकर ट्यूमर बन जाती हैं, जो लंग कैंसर का कारण बनता है.

Non Smokers Lung Cancer : दुनियाभर में लंग कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. स्मोकिंग करने वालों को यह बीमारी ज्यादा चपेट में ले रही है लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि यह उन लोगों में भी फैल रही है, जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया है.

लैंसेट में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, साल 2022 में पूरी दुनिया में 25 लाख लंग कैंसर (Lung Cancer) के मरीज मिले. लैंसेट की स्टडी कह रही है कि पिछले कुछ सालों में सिगरेट पीने वालों की संख्या में तेजी से कमी आई है. इसके बावजूद लंग कैंसर के केस लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्मोकिंग न करने वालों को कैंसर क्यों हो रहा है...

क्या कहती है स्टडी

लैंसेट की इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में 53-70% लंग कैंसर के ऐसे केस देखे गए, जो सिगरेट (Cigarette) नहीं पीते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण है कि पूरी दुनिया की खराब होती हवा है. बढ़ते हुए एयर पॉल्यूशन (Air Pollution) का खतरनाक प्रभाव बढ़ते लंग कैंसर के रूप में दिखाई दे रहा है. भारत, चीन और थाईलैंड जैसे देश में इसका सबसे ज्यादा खतरा बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

लंग कैंसर क्या है, क्यों होता है

लंग कैंसर बेहद खतरनाक और गंभीर बीमारी है. इसमें फेफड़ों की सेल्स काफी ज्यादा बढ़ने लगती है और एक जगह जमा होकर ट्यूमर बन जाती हैं, जो लंग कैंसर का कारण बनता है. इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के मुताबिक,स्मोकिंग के साथ एयर पॉल्यूशन भी लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण है. लैंसेट की स्टडी बताती है कि साल 2022 में पूरी दुनिया में महिलाओं में लंग कैंसर के आने वाले 9 लाख केस में 80 हजार प्रदूषित हवा की वजह से था.

लंग कैंसर के क्या लक्षण हैं

लगातार खांसी आना

खांसी के साथ खून आना

आवाज में खराश बना रहना

थोड़ा चलने पर सफेद होना

सीने और कंधे में लगातार दर्द

हमेशा थकान रहना

चेहरे-हाथों और कंधे में सूजन

सीने के ऊपरी हिस्से में सूजन

भूख खत्म होना

वजन तेजी से कम होना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
Childhood Cancer In India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
Stomach Burning at Night: रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget