एक्सप्लोरर

दिल नहीं देखता उम्र! जानिए कैसे अब हर उम्र पर मंडरा रहा है हार्ट अटैक का खतरा

हार्ट अटैक कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही आए. बच्चों, युवाओं में भी इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है, खासकर मोटे लोग, जो इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं.

Heart Attack : मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में एक 18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह IIT की तैयारी कर रहा था.  शुक्रवार देर रात पढ़ाई करते समय अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी.

जांच में हार्ट अटैक सामने आया. इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, जब बेहद छोटी उम्र में हार्ट अटैक की वजह से किसी न किसी की जान चली गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि हार्ट अटैक इतना खतरनाक क्यों बनता जा रहा है, इससे सबसे ज्यादा रिस्क किन लोगों को है.

हार्ट अटैक क्या है

हार्ट अटैक (Heart Attack) ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है जो किसी भी उम्र में आ सकती है. पहले इसके मामले सिर्फ बुजुर्गों यानी ज्यादा उम्र वालों में देखने को मिलती थी लेकिन अब युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं. हार्ट अटैक तब होता है जब हार्ट को खून पहुंचाने वाली नसों (Coronary Arteries) में किसी तरह की रुकावट आ जाती है. यह रुकावट ब्लड फ्लो को ही रोक देती है, जिससे दिल (Heart) को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और उसकी मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं. अगर यह समस्या समय रहते न संभाली जाए तो जानलेवा भी हो सकती है.

छोटी उम्र में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है

हार्ट अटैक को लेकर अब स्थिति पहले जैसी नहीं है. आजकल छोटी उम्र में युवा अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और मोटापे का शिकार हो रहे हैं. ज्यादातर बच्चे फास्ट फूड, शक्कर और फैट से भरपूर चीजें ही खाना पसंद करते हैं. मोबाइल-लैपटॉप की वजह से उनकी शारीरिक गतिविधियां भी कम हो गई हैं. जिसकी वजह से उनमें दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है.

युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने के ये भी कारण

वयस्कों में हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, शराब का सेवन और खराब डाइट शामिल हैं. अगर कोई ज्यादा समय तक तनाव में रहता है या उसकी लाइफस्टाइल में कोई सुधार नहीं आता, तो यह दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है.

मोटापा और हार्ट अटैक

मोटापा हार्ट अटैक के जोखिम को बहुत बढ़ा देता है. ज्यादा वजन के कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है. मोटापे के कारण शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं खतरनाक लेवल पर भी जा सकती हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकती हैं.

हार्ट अटैक से बचने के उपाय

हेल्दी डाइट लें

रेगुलर एक्सरसाइज करें

धूम्रपान और शराब से दूर रहें

तनाव लेने से बचें

वजन और मोटापा कंट्रोल करें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget