एक्सप्लोरर

इस ड्राईफ्रूट में होता है सबसे ज्यादा शुगर, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ड्राईफ्रूट्स खाने से शरीर ताकतवर बनता है, दिमाग तेज होता है. हालांकि, कुछ ड्राईफ्रूट्स में शुगर काफी ज्यादा होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद कम, नुकसानदायक ज्यादा हो सकता है.

High Sugar Dryfruit : ड्राईफ्रूट्स सुपरफूड् माने जाते हैं. ये एनर्जी से भरपूर होते हैं. बहुत से लोग सुबह उठते ही भीगी बादाम खाते हैं, दूध में किशमिश उबालकर लेते हैं और ऑफिस में हेल्दी स्नैक के तौर पर अखरोट, काजू या अंजीर खाते हैं. इससे शरीर को ताकत मिलती है, दिमाग तेज होता है और थकान दूर होती है. लेकिन अक्सर हम 'नेचुरल' और 'हेल्दी' मानकर ड्राईफ्रूट्स के शुगर कंटेंट को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि कुछ ड्राईफ्रूट्स में शुगर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि वो कई मिठाइयों को भी पीछे छोड़ देते हैं. क्या आप जानते हैं कि किस ड्राईफ्रूट में शुगर सबसे ज्यादा होता है. अगर नहीं तो आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

किस ड्राईफ्रूट में शुगर सबसे ज्यादा

सबसे ज्यादा शुगर वाला ड्राईफ्रूट किशमिश (Raisin) है. इसके छोटे-छोटे मीठे दानों में सबसे ज्यादा नेचुरल शुगर होती है. 100 ग्राम किशमिश में लगभग 59-65 ग्राम शुगर पाई जाती है. ये मात्रा बाकी किसी भी ड्राईफ्रूट से कहीं ज्यादा है.

क्यों होती है इतनी ज्यादा शुगर

किशमिश असल में सूखे हुए अंगूर होते हैं. जब अंगूर सूखते हैं तो उनमें मौजूद पानी खत्म हो जाता है और शुगर का कॉन्सन्ट्रेशन काफी बढ़ जाता है. इसलिए, सूखे अंगूर यानी किशमिश में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है.

क्या ये सेहत के लिए नुकसानदायक है


1. किशमिश में मौजूद शुगर नेचुरल होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.

2. डायबिटीज के मरीजों को इनका सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए.

3. वजन कम करने वालों को भी इनका यूज सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि यह कैलोरी में भी हाई होती हैं.

किशमिश कितनी मात्रा में खानी चाहिए

डॉक्टर्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स मानते हैं कि रोजाना 1 से 2 टेबलस्पून यानी लगभग 15-20 किशमिश खा सकते हैं. इससे आपको फायदे भी मिलेंगे और नुकसान भी नहीं होगा. चूंकि किशमिश आयरन, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होती है. इसे खाने से कब्ज, खून की कमी और वीक इम्यूनिटी में मदद करती है. लेकिन हेल्दी के नाम पर ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget