एक्सप्लोरर

पेशाब करने के कितनी देर बाद तक नहीं पीना चाहिए पानी, जान लीजिए इसके नुकसान

पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसका सही समय और सही मात्रा भी बेहद महत्वपूर्ण है. पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना खतरनाक हो सकता है. इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है.

Water after Urination : सेहतमंद रहने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है. हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी ही है. शरीर सही ढंग से काम करे इसके लिए जरूरी है कि इसकी हर कोशिका को पर्याप्त पानी और ऑक्सीजन मिलता रहे. ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. पानी पीने का भी तरीका होता है. कभी भी और किसी भी पोजिशन में पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है.कई लोगों की आदत होती है कि पेशाब (Urination) करने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन क्या यह सही है? आइए जानते हैं पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं, कितनी देर बाद पानी पीना सही होता है...

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक से बचना है तो रोजाना खाली पेट जरूर करें एक्सरसाइज, स्ट्रोक का जोखिम होगा कम

पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत

पेशाब करना शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया है. पेशाब करने के बाद शरीर में अस्थायी रूप से पानी की कमी हो जाती है. अगर हम तुरंत पानी पी लेते हैं, तो शरीर को इस असंतुलन को मैनेज करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है.

पेशाब के बाद तुरंत पानी पीने के नुकसान

1. पेशाब करने के बाद किडनी फिल्टर करने की प्रक्रिया में होती है. तुरंत पानी पीने से किडनी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे किडनी फंक्शन प्रभावित हो सकता है.

2. शरीर में सोडियम, पोटैशियम और अन्य मिनरल्स का बैलेंस बना रहना जरूरी है. पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से यह संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे कमजोरी-थकान हो सकती है.

3. पेशाब के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है.

4. बार-बार पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लैडर पर दबाव डाल सकता है और आपको ज्यादा बार पेशाब आ सकता है. रात में यह नींद में भी खलल डाल सकती है.

पेशाब के बाद पानी कब पीना चाहिए

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेशाब करने के बाद कम से कम 10-15 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए और फिर धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए. इससे शरीर को बैलेंस बनाने का समय मिल जाता है और किडनी पर अनावश्यक दबाव भी नहीं पड़ता.

क्या करें क्या नहीं

पेशाब के बाद पानी पीने के लिए 10-15 मिनट रुकें.

अगर बहुत प्यास लगी हो तो एक-दो घूंट पानी लें, लेकिन एकदम से पूरा गिलास खाली न करें.

दिनभर में जरूरत के अनुसार पानी पिएं, लेकिन एक बार में ज्यादा पानी न लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget