एक्सप्लोरर

क्या है रामबूटन फल, निपाह वायरस से इसका कैसा कनेक्शन, क्यों हो रही इसकी चर्चा

रामबूटन फल यानी नेफेलियम लैपेसियम दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाना वाला सैपिन्डेसी फैमिली का फल है. रामबूटन अपनी अलग बनावट, मीठेपन और रसीले गूदे की वजह से जाना जाता है.

Rambutan Fruit : निपाह वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है. केरल में इसके केस मिलने के बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकार अलर्ट हो गई हैं. इस बीच रामबूटन फल की चर्चा फिर से होने लगी है. रामबूटन फल यानी नेफेलियम लैपेसियम दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाना वाला सैपिन्डेसी फैमिली का फल है. इसी परिवार में लीची और लोंगन जैसे फल भी आते हैं. रामबूटन अपनी अलग बनावट, मीठेपन और रसीले गूदे की वजह से जाना जाता है. हमारे देश में भी रामबूटन की कई किस्में होती हैं. जिनका स्वाद, रंग और रूप अलग-असग होता है. इसे रामबूटन, पुलासन, हुजराना और रामबुस्तान जैसे नामों से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं निपाह वायरस के फैसले पर इस फल की चर्चा क्यों हो रही है...
 
निपाह आउटब्रेक के बीच रामबूटन फल की चर्चा क्यों
दरअसर, साल 2021 में केरल में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. तब कहा गया कि उसकी मौत रामबूटन फल खाने की वजह से हुई है. हालांकि, सितंबर 2021 में पता चला कि उस बच्चे की मौत निपाह संक्रमण की वजह से हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2018 में इसी जिले से वायरस के प्रकोप की रिपोर्ट और नियंत्रण के बाद केरल में ऐसा पहला मामला था. तब इसकी वजह से 17 लोगों की मौत हुई थी.  यहीं से केरल में निपाह का खतरा बढ़ा था. यही कारण है कि एक बार फिर यह फल चर्चा में आ गया है. लोग इसे खाने से डर रहे हैं. हालांकि, इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ऑफ पूना में इस फल का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि इस फल में निपाह वायरस नहीं पाया गया था.
 
रामबूटन फल के क्या फायदे हैं
 
1. विटामिन्स से भरपूर
रामबूटन फल में कई विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और आयरन जैसे की पोषकत तत्व और खनिज हैं. इसके सेवन से शरीर कई रोगों से दूर रहता है.
 
2. एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा
रामबूटन फल में विटामिन सी, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक यौगिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करते हैं. इसके सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है. यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा कर सकते हैं.
 
3. फाइबर का जबरदस्त स्रोत
रामबूटन फल में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण माना जाता है. हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने से लेकर पाचन को मजबूत बनाने में इस फल को बेहतर माना गया है.
 
4. हाइड्रेशन
रामबूटन फल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जिसके सेवन से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है. इस फल को खाने से आप फ्रेश फील करते हैं और ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनी रहती है.
 
5. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
रामबूटन में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है. इसके अलावा इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन की छुट्टी कर दिल की सेहत को दुरुस्त रख सकता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
Global Warming Risk: 3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget