एक्सप्लोरर

Dimentia: ये हो सकते हैं डिमेंशिया के लक्षण, जानें आपकी मेंटल हेल्थ के लिए कितनी खतरनाक

भारत में करीब 90 लाख बुजुर्ग डिमेंशिया की चपेट में हैं.युवा भी इसका शिकार बन रहे हैं. इससे मेंटल हेल्थ बिगड़ती है. चीजें भूलने तक की आदत बन जाती है. यह मेंटल कंडीशन के लिए काफी खतरनाक हो सकती है.

Dementia : डिमेंशिया का मतलब  दिमाग से अस्थिर होना है.  यह एक भूलने की बीमारी है. इसमें हमारे ब्रेन के मैमोरी सेंटर कमजोर होने लगते हैं. डिमेंशिया से पीड़ित मरीज रोजाना के काम भी भूलने लगते हैं. उनके निर्णय लेने की क्षमता भी कमजोर होती रहती है.

एक आंकड़े के मुताबिक, दुनिया में 5.5 करोड़ से ज्यादा लोग डिमेंशिया के शिकार हैं. हर साल करीब 1 करोड़ केस बढ़ रहे हैं. भारत में करीब 90 लाख बुजुर्ग इस बीमारी की चपेट में हैं. आने वाले सालों में यह आंकड़ा और भी ज्यादा डरावना हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं डिमेंशिया के लक्षण और इससे बचने के उपाय...

डिमेंशिया के लक्षण
1.याददाश्त कमजोर होना
2. निर्णय लेने की क्षमता कम होना
3. व्यवहार बदलना
4. रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी 
5. कुछ भी बोलने-समझने में दिक्कत होना
6. आसपास के लोगों, रास्तों को पहचानने में दिक्कत होना

इस चीज को न समझें डिमेंशिया
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हम सभी अक्सर कई चीजें भूल जाते हैं. कई बार नाम और सामान तक के बारें में याद नहीं रहता है या कहीं भी कुछ रखकर भूल जाते हैं और थोड़ी देर में याद आ जाए तो इसे डिमेंशिया समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. ऐसा सिर्फ लैक-ऑफ अटेंशन (एकाग्रता) की कमी से होता है.

दिमागी तौर पर बीमार कर सकती है एक आदत
ज्यादा देर तक बैठे रहने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक बीमारियां (long sitting side effects) भी हो सकती हैं. शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसे लोगों का दिमाग कुछ समय बाद बिल्कुल डिमेंशिया मरीजों की तरह होने लगता है. एक अध्ययन में बताया गया है कि ज्यादा देर तक बैठना दिमाग के लिए खतरनाक हो सकता है. UCLA के शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह आदत ब्रेन के उस हिस्से को प्रभावित करती है, जहां नई यादें रखी जाती हैं

युवाओं में डिमेंशिया का क्या कारण है
स्ट्रोक
डायबिटीज
विटामिन डी की कमी
सामाजिक रुप से अलग रहना
शराब पीना
ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन
दिल की बीमारियां
स्ट्रेस या तनाव
सुनने की क्षमता कम होना
सी-रिएक्टिव प्रोटीन का बढ़ना

डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए क्या करें
1. वजन बढ़ने न दें
2. धूम्रपान न करें, शराब न पिएं.
3. एक्सरसाइज करें.
4. सोशली एक्टिव रहें.
5. अकेले रहने से बचें.
6. एयर पॉल्यूशन से बचें.
7. दिमाग के एक्टिव रखें.
8. क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 

Diabetes And Sleep: नींद और डायबिटीज में क्या है लिंक? जान लीजिए हेल्थ से जुड़ी ये जरूरी बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget