एक्सप्लोरर

गुजरात में चल रहा था फर्जी एंजियोप्लास्टी का रैकेट, जानें ये कब होता है जरूरी और किससे लें सलाह

Angioplasty : एंजियोप्लास्टी एक लाइफ सेविंग प्रक्रिया है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक के दौरान मरीज की जान बचाने के लिए की जाती है. इसे हमेशा एक्सपर्ट कार्डियोलॉजिस्ट की निगरानी में ही करानी चाहिए.

Angioplasty : गुजरात के अहमदाबाद में फेक एंजियोप्लास्टी के रैकेट का खुलासा हुआ है. एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी के बाद दो मरीजों की मौत के जिम्मेदार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत ने उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ये एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) होती क्या है, इसकी जरूरत कब पड़ती है और इसके लिए किससे सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

एंजियोप्लास्टी क्या होती है और कब कराई जाती है

एंजियोप्लास्टी तब होती है जब आर्टरीज में बैड कोलेस्ट्रॉल या ब्लड के थक्के जमा हो जाते हैं और ब्लॉकेज बनने लगती हैं. इन ब्लॉकेज की वजह से आर्टरीज से हार्ट को ब्लड सप्लाई कम होने लगती है, जिससे हार्ट अटैक (Heart Attack) आने का जोखिम बढ़ जाता है. यही कारण है कि वजन उठाने या सीढ़ियां चढ़ने पर अगर सीने में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं तो लोग पहले ही एंजियोप्लास्टी करवा लेते हैं. एक आंकड़े के अनुसार, देश में हर साल करीब 4.5 लाख हार्ट पेशेंट्स एंजियोप्लास्टी करवाते हैं. 

एंजियोप्लास्टी कराने की कब आती है नौबत

1. जब खून की नलिकाओं में 70% से ज्यादा ब्लॉकेज हो जाए.

2. चलने-फिरने में ही सांस फूलने लगे.

3. सीने में तेज दर्द महसूस होने पर

4. सीढ़िया चढ़ने और वजन उठाने में अगर सीना दर्द करे

5. अगर मरीज को इनमें से कोई लक्षण न दिखए तो दवा से कुछ समय में कंट्रोल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

एंजियोप्लास्टी में क्या होता है, इसके लिए किसकी सलाह लें

एंजियोप्लास्टी की जरूरत है या नहीं इसकी सलाह हमेशा एक्सपर्ट कॉर्डियोलॉजिस्ट से लेनी चाहिए. उनकी ही निगरानी में ये प्रक्रिया करवानी चाहिए. इस प्रक्रिया में नस और आर्टरी के ब्लॉकेज को खोला जाता है. हार्ट अटैक या स्ट्रोक के बाद मरीज की जान बचाने के लिए एंजियोप्लास्टी ही की जाती है.

इसमें एक इंजेक्शन देने के बाद छोटी ट्यूब हाथ या पैर की किसी ब्लड वेसेल्स से डाली जाती है. ट्यूब के रास्ते एक कैथेटर और तार डालकर ब्लॉकेज के रास्ते क्रॉस कराया जाता है. एक बैलून से इस ब्लॉकेज को खोलकर एक रास्ता तैयार करने के बाद वहां स्टेंट डाल दिया जाता है. जिससे उस जगह दोबारा जल्दी से ब्लॉकेज न हो पाए.

स्टेंट को वहीं छोड़कर कैथेटर और तार को डॉक्टर बाहर निकाल लेते हैं. एंजियोप्लास्टी को 95% तक सफल माना गया है.

एंजियोप्लास्टी के बाद सावधानियां 

1. अगर पैर से एंजियोप्लास्टी की गई है तो उस जगह की साफ-सफाई रखें.

2. ज्यादा चलने-फिरने या दौड़ने से उस जगह सूजन या ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

3.  अगर स्किन के अंदर होने वाली ब्लीडिंग से आसपास नीले या लाल दाग हो जाए तो ठीक होने में दो हफ्ते लग सकता है, जिससे बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं.

4. एंजियोप्लास्टी अगर हाथ से हुई है तो उसे ज्यादा देर नीचे लटकाना नहीं चाहिए. 

5. हाथ या कोहनी में ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

6. नियमित तौर से डॉक्टर की बताई दवाईयां लेनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget