एक्सप्लोरर

खुशखबरी! मिल गया अल्जाइमर का इलाज, भारतीय वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल

दुनियाभर में करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा लोग अल्जाइमर और इसकी वजह से होने वाले डिमेंशिया से जूझ रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक, हर साल 1 करोड़ से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं.

Alzheimer Disease : अल्जाइमर को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता है. लेकिन दुनिया में 30-64 साल की उम्र के करीब 39 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में हैं. मतलब यह बीमारी 30 साल के युवाओं को भी हो सकती है. नई स्टडी के अनुसार, युवाओं में अल्जाइमर के लक्षण अलग होते हैं. इसमें उनका फोकस किसी चीज में नहीं बन पाता है या बॉडी लैंग्वेज बिगड़ सकती है. इसकी वजह से उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता कमजोर होती जाती है. बुजुर्गों को इससे कई दिक्कतें होती हैं. हालांकि, अब इस बीमारी का इलाज भारतीय वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है. ऐसे में चलिए जानते हैं अल्जाइमर क्या है, इसके कुल कितने मरीज हैं और इसका नया ट्रीटमेंट क्या है...
 
 
दुनिया में अल्जाइमर के कितने मरीज
अल्जाइमर एक गंभीर न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है. पूरी दुनिया में करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा लोग अल्जाइमर (Alzheimer) और इसकी वजह से होने वाले डिमेंशिया से जूझ रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक, हर साल 1 करोड़ से ज्यादा लोग अल्जाइमर और डिमेंशिया की चपेट में आ रहे हैं.
 
अल्जाइमर क्यों खतरनाक है
अल्जाइमर दिमाग से जुड़ा एक डिसऑर्डर है, जिसमें ब्रेन का आकार सिकुड़ने लगता है और कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं. इस जवह से किसी चीज को याद रख पाना, किसी बात पर सोच या विचार कर पाना नहीं हो पाता है. अल्जाइमर के गंभीर मामलो में डिमेंशिया (Dementia) का खतरा रहता है. इसके लक्षणों को कम करने और इससे होने वाली समस्याओं से बचने के लिए कुछ दवाईयां ली जाती हैं. इस बीमारी के इलाज में अब भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है.
 
 
अल्जाइमर का नया इलाज क्या है
पुणे के आघारकर रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर बीमारी के इलाज के लिए नए मॉलिक्यूल विकसित किए हैं. दो वैज्ञानिक प्रसाद कुलकर्णी और विनोद उगले ने सिंथेटिक, कम्प्यूटेशनल और इन-विट्रो स्टडीज की मदद से नए अणुओं को डिजाइन और सिंथेसाइज्ड किया है. उनका कहना है कि ये मॉलिक्यूल नॉन टॉक्सिक हैं और अल्जाइमर के इलाज में प्रभावी हो सकते हैं. वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये मॉलिक्यूल कोलिनेस्टरेज एंजाइमों के खिलाफ प्रभावी हैं. इनके इस्तेमाल से दवाईयां बनाई जा सकती है, जो इस बीमारी को ठीक करने में असरदार हो सकती है.
 
अल्जाइमर ठीक करने लाइफस्टाइल में करें बदलाव
ऑस्ट्रेलिया में हुए एक अन्य अध्ययन में पाया गया है कि अल्जाइमर के मरीजों को अपना खानपान और लाइफस्टाइल बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए. उन्हें नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसके अलावा सोशल होना, पढ़ना, डांस करना, गेम खेलना या कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना भी इस गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget