एक्सप्लोरर

तरबूज-कॉर्न का सलाद, स्वाद ही नहीं सेहत का भी है राज, गर्मी में आप रहेंगे ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

गर्मी में तरबूज-कॉर्न का सलाद काफी टेस्टी होता है. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे बनाना भी बेहद आसान होता है.

Watermelon Corn Salad Benefits : गर्मी में तरबूज खूब पसंद किया जाता है. यह शरीर को गर्मी से बचाता है और हाइड्रेशन की समस्या नहीं होने देता है. तरबूज में 90% से ज्यादा पानी पाया जाता है, जो तेज गर्मी और लू में शरीर को डिहाइड्रेट नहीं होने देता है. इस सीजन में तरबूज का कई तरह से सेवन किया जाता है. इसका सलाद भी काफी लोगों को पसंद होता  है. तरबूज और कॉर्न से बना सलाद (Watermelon Corn Salad Benefits) जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी. तरबूज-कॉर्न का सलाद पोषक तत्वों का खजाना होता है. गर्मी में यह पेट में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है और इससे पेट में गर्मी नहीं बढ़ती है. 
 
तरबूज-कॉर्न सलाद बनाने की रेसिपी
गर्मी में तरबूज-कॉर्न का सलाद खाना है तो इसे बनाना (Watermelon Corn Salad Recipe) भी काफी आसान है. कुछ ही मिनटों में यह बनकर तैयार हो जाता है. इस सलाद को किसी भी उम्र के लोग खा सकते हैं. सेहत के लिए यह जबरदस्त लाभकारी होता है. यहां जानें तरबूज कॉर्न सलाद बनाने की आसान रेसिपी..
 
सामग्री
  • तरबूज टुकड़े- 2 कप
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • नींबू रस- 1 छोटा चम्मच
  • पुदीना पत्तियां- 1/4 कप
  • तुलसी पत्ती- 1 छोटा चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • जैतून तेल- 1 चम्मच
 
तरबूज-कॉर्न सलाद बनाने का सिंपल तरीका
1. सबसे पहले तरबूज को काट लें और हरी परत को हटा दें और बीज को निकाल लें.
2. इन टुकड़ों कोबर्तन में रखें और स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर में पकाएं.
3. कुकर में एक कप पानी भी डालें और एक सीटी में ही बंद कर दें.
4. कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कॉर्न को एक बर्तन में निकालें.
5. अब तरबूज और स्वीट कॉर्न को अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर फ्रिज में रख दें.
6. अब तुलसी-पुदीना के पत्ते छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर ग्राइंडर में काली मिर्च पाउडर, ऑलिव ऑयल, नींबू रस और नमक के साथ पेस्ट बना लें.
7. अब फ्रिज से तरबूज कॉर्न मिश्रण निकालकर इसमें पेस्ट मिला लें. 
8. तरबूज-कॉर्न सलाद बनकर रेडी हो गया है. इसे सर्व करें और खुद भी खाएं.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget