एक्सप्लोरर

जीभ का रंग बताएगा आपकी सेहत का हाल, जानें कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास

कई रिसर्च में यह पता चला है कि जीभ का रंग और जीभ की स्थिति से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. यही कारण है कि डॉक्टर सबसे पहले जीभ को देखते हैं और उसी के हिसाब से दवा देते हैं.

Tongue Color : क्या आपने कभी सोचा है कि बीमार होने के बाद जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे सबसे पहले आपकी जीभ क्यों देखते हैं. बचपन में हमारे साथ ऐसा कई बार हुआ होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जीभ में छोटे से बदलाव से डॉक्टर बीमारियों को समझ लेते हैं. जीभ का रंग (Tongue Color) या इसमें जो बदलाव हो रहे हैं, उसके आधार पर डॉक्टर दवा देते हैं. कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि जीभ में कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के संकेत भी छिपे हो सकते हैं. मतलब जीभ का रंग आपकी सेहत का हाल बता सकता है. तो चलिए जानते हैं कि जीभ में बदलाव से किन-किन बीमारियों के संकेत (Warning Signs On Tongue) मिल सकते हैं...
 
हेयरलाइन या फर
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कभी-कभी जीभ पर बाल या फर जैसी चीज चिपकी हुई समझ आती है. यह सफेद, काला या ब्राउन नजर आ सकता है. ऐसा तब होता है, जब प्रोटीन जीभ पर पहले से मौजूद गांठ धारीदार हेयरलाइन में चेंज हो जाते हैं. इसमें बैक्टीरिया फंस सकते हैं. इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है.
 
जीभ का कालापन
कुछ लोगों के जीभ का रंग काला हो जाता है. ऐसा एंटासिड टैबलेट के सेवन के बाद होता है. एंटासिड में बिस्मथ पाया जाता है, जो थूक के साथ जीभ की ऊपरी सतह में फंस जाता है. यह गंभीर समस्या नहीं है. मुंह की सफाई से यह ठीक हो जाती है. हालांकि, डायबिटीज के कुछ मरीजों में जीभ का रंग काला होना समस्या बन सकता है. अगर एंटासिड के बिना ही जीभ का रंग काला है तो डॉक्टर से संपर्क करें.
 
जीभ का लाल होना
जीभ का रंग लाल होना चिंताजनक हो सकता है. जीभ सुर्ख लाल होने का मतलब कावासाकी (Kawasaki) बीमारी भी हो सकती है. विटामिन की कमी से भी ऐसा हो जाता है. बच्चों में कावासाकी बीमारी ज्यादा होती है. स्कार्लेट फीवर होने पर भी जीभ का रंग लाल हो सकता है.
 
जीभ में जलन 
अगर जीभ में जलन होना एसिडिटी की वजह से हो सकता है. कई बार तंत्रिका संबंधी परेशानी की वजह से भी जीभ में जलन हो सकती है. इसलिए जीभ का ख्याल रखना जरूरी होता है.
 
जीभ में घाव
जीभ पर घाव है और कई दिनों से ठीक नहीं हो रहा है और खाने-पीने, निगलने में दिक्कत हो रही है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह कैंसर के संकेत हो सकते हैं. ऐसी कंडीशन में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
 
जीभ पर सफेद दाग
जीभ पर सफेद दाग या कोटिंग होना यीष्ट इंफेक्शन (Yeast infection) के संकेत हो सकते हैं. बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलता है. जीभ पर सफेद कोटिंग ल्यूकोप्लाकिया की वजह से भी हो सकता है. तंबाकू खाने वालों में यह समस्या ज्यादा होती है.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget