एक्सप्लोरर

शरीर को 'खोखला' बना देती है इस विटामिन की कमी, थकान-कमजोरी से बिगड़ सकती है हालत

NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 70% लोग विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं. यही कारण है कि ज्यादातर लोग अक्सर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं. इस विटामिन की कमी खतरनाक भी हो सकती है.Xa

Vitamin B12 Deficiency :  शरीर के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी है. इससे नर्वस सेल्स हेल्दी रहते हैं. रेड ब्लड सेल्स और DNA बनाए रखने में भी ये न्यूट्रिशन मददगार होते हैं. इसकी कमी से शरीर में एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है. थकान, कमजोरी, मतली, उल्टी या दस्त, भूख न लगना, वजन कम होना, मुंह या जीभ में दर्द, पीली त्वचा होना, हाथ-पैरों में सुन्नता और आंखों की रोशनी कम होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर विटामिन बी12 से भरपूर चीजें खाने की सलाह देते हैं.

विटामिन B12 की कमी क्यों खतरनाक
विटामिन बी12 की कमी शरीर ही नहीं दिमाग को भी खतरनाक नुकसान हो सकते हैं. इस विटामिन की कमी होते ही शरीर असहाय सा होने लगता है. दरअसल, जब तक शरीर में विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा नहीं होगी तब तक ब्लड में मौजूद RBC नहीं बनेगा. इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और पूरा शरीर परेशान हो सकता है. सबसे बड़ी बात की हमारा शरीर विटामिन विटामिन बी12 को स्टोर नहीं कर सकता है, इसलिए हर दिन इसकी पर्याप्त मात्रा लेनी चाहिए. 

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

1. थकान-कमजोरी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन बी 12 की कमी के सबसे पहला लक्षण थकान और कमजोरी है. जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी से ऑक्सीजन कम पहुंचता है तो एनर्जी लो होने लगती है।

2. मेमोरी लॉस
शरीर में ऑक्सीजन की कमी से दिमाग को कुछ भी सोचने के लिए जोर लगाना पड़ता था. विटामिन बी12 की कमी से नसें कमजोर हो सकती हैं और ध्यान केंद्रित करने में समस्या होती है. इससे मेमोरी लॉस और दिमागी थकान हो सकती है.

3. हाथ-पैरों का सुन्न होना
शरीर की नसें कमजोर होने से पैरों और हाथ में झुनझुनी, कंपकपी और सुन्नपन हो सकता है. विटामिन बी12 की ज्यादा कमी हाथ-पैर की नसों को खराब कर सकता है. इससे पेरिफेरल न्यूरोपैथी बीमारी होने का खतरा रहता है.

4. आंख की रोशनी कम होना
विटामिन बी12 की कमी से आंखों की रोशनी कम हो सकती है. इससे ऑप्टिक नर्व डैमेज हो जाता है और ऑप्टिक न्यूरोपैथी होने का रिस्क रहता है. इस बीमारी में धुंधला नजर आने लगता है. इसलिए आंखों की सेहत के लिए यह विटामिन जरूरीत होता है.

5. मुंह में छाले, स्किन की रंगत बिगड़ना
मुंह में  छाले पड़ने लगे या जीभ पर इंफ्लामेशन, जीभ सूजने लगे तो इसका मतलब विटामिन बी12 शरीर में कम हो गया है. इसकी वजह से स्किन का रंग भी मटमैला या पीला होने लगता है. पीलिया बीमारी भी हो सकती है.

विटामिन बी12 की कमी कैसे दूर करें

1. विटामिन बी12 की कमी के संकेत मिलते ही डॉक्टर के पास भागकर जाना चाहिए.
2. ताजे फल, हरी पत्तीदार सब्जियां खानी चाहिए.
3.  बादाम, अखरोट, ओटमील, कॉर्नफ्लेक्स, छाछ, दूध, दही, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट, साबुत अनाज, चुकंदर, आलू, मशरूम खाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:
Myth vs Facts: क्या सिर्फ स्मोकिंग से होता है लंग कैंसर? कम उम्र में नहीं होती बीमारी, जानें क्या है हकीकत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget