एक्सप्लोरर

एक नहीं कई तरह के होते हैं पॉल्यूशन, जान लीजिए कौन सा है आपके लिए सबसे खतरनाक

प्रदूषण वातावरण के साथ ही सेहत को बुरी तरह प्रभावित करता है. इससे कई खतरे पैदा हो सकते हैं. प्रदूषण एक नहीं कई तरह के होते हैं. इनके हर एक के अपने अलग-अलग प्रभाव और खतरे होते हैं.

Types of Pollution : दिल्ली में दिवाली से पहले एक बार फिर पॉल्यूशन का खतरा बढ़ने लगा है. इसकी वजह से वहां रहने वालों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. प्रदूषण सिर्फ दिल्ली के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए खतरनाक हैं. पूरी दुनिया इससे जूझ रही है. WHO के अनुसार, हर साल पूरी दुनिया में 1.26 करोड़ मौतें इनवायरमेंटल टॉक्सिन्स की वजह से होती है.

द लैंसेट कमीशन की रिपोर्ट में पब्लिश आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में दुनिया में करीब 90 लाख लोगों की मौत प्रदूषण से हो गई थी. अकेले भारत में एक साल में ही 24 लाख लोगों की जान प्रदूषण से हो गई थी. ये मौतें अलग-अलग प्रदूषण की वजह से हुई हैं. यहां जानिए प्रदूषण कितनी तरह के होते हैं और सबसे खतरनाक कौन है...

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

पॉल्यूशन कितने तरह के है

1. वायु प्रदूषण (Air Pollution) 

एयर पॉल्यूशन वातावरण के साथ ही सेहत को भी प्रभावित करता है. गाड़ियों, फैक्ट्रियों, ईंधन, कूड़ा, पटाखे जलाने से निकलने वाले धुएं से फैलता है. इससे सांस, हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा कैंसर और आंखों-त्वचा से जुड़े रोग भी हो सकते हैं.

2. जल प्रदूषण (Water Pollution)

जल प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या है जो हमारे वातावरण और सेहत को प्रभावित करती है. यह फैक्ट्रियों से निकले कचरे, घरेलू कचरे,  खेती के इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स, नदियों में गंदगी और तेल-पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स लिकेज की वजह से होता है. इससे पानी में रहने वाले जीवों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है.

3. ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution)

साउंड पॉल्यूशन लाइफ पर गहरा प्रभाव डालता है. हॉर्न, फैक्ट्रियों के शोर, डीजे-लाउडस्पीकर और फ्लाइट की तेज आवाज से यह फैलता है. इसकी वजह से सुनने की क्षमता खत्म हो सकती है. 

तनाव और चिंता बढ़ती है, नींद की कमी हो सकती है, दिल की बीमारियां घेर सकती हैं और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

4. मृदा प्रदूषण (Soil Pollution)

मिट्टी का प्रदूषण भी खतरनाक होता है. इसकी वजह से मिट्टी की उर्वरता कम हो सकती है. जल और वायु प्रदूषण फैल सकता है, जैव विविधता को नुकसान और कैंसर-डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

5. रेडिएशन पॉल्यूशन (Radiation Pollution)

रेडिएशन पॉल्यूशन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से रिसाव, मेडिकल इक्विपमेंट के इस्तेमाल, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के उपयोग, रेडिएशन वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल,  खनन और निर्माण से निकलने वाले रेडिएशन से होता है. इसकी वजह से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. जेनेटिक म्यूटेशन और जन्म दोष, इम्यून सिस्टम की कमजोरी और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.


यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget