एक्सप्लोरर

Tulsi Leaves Benefits: कई बीमारियां में 'जादू' जैसा काम करती है तुलसी की पत्तियां, इस तरह उपयोग करें

Tulsi Leaves : अगर हर दिन सुबह-सुबह खाली पेट आप तुलसी की पत्तियों का सेवन करते हैं तो कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे. यह बेहद ही गुणकारी होती हैं. आर्युवेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं.

Benefits Of Tulsi Leaves: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है. घर-घर में इसकी पूजा होती है. तुलसी का पौधा गुणकारी माना जाता है. आयुर्वेद में इसे खास महत्व दिया गया है. इसके सेवन से छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं. इससे शरीर की कई समस्याएं खत्म हो जाती है. तुलसी की पत्तियां पेट के लिए तो अमृत की तरह ही है। पेट की कई समस्याएं जैसे- पेट में जलन, अपच, एसिडिटी को यह चुटकियों में दूर कर सकती है. पीएच लेवल मेंटेन करने में भी तुलसी की पत्तियां काफी काम आती हैं. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं..
 
सर्दी से छुटकारा
सर्दी के मौसम में होने वाली परेशानियों से तुलसी की पत्तियां आपको बचा सकती हैं. अगर हर दिन सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाते हैं, तो सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होंगी ही नहीं. गले में खराश, चुभन जैसी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलता है.
 
दिल की सेहत को रखे दुरुस्त
तुलसी की पत्तियों को दिल की सेहत का खजाना कहा जाए तो कम नहीं है. खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाने से दिल की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है. और दिल हमेशा ही सुरक्षित रह सकता है. तुलसी की पत्तियों से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां दूर ही रहती हैं.
 
पेट की समस्याएं होंगी दूर
खाली पेट तुलसी की पत्तियों के सेवन से पेट संबंधि शिकायतें नहीं होती हैं. पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की सूजन भी कम होती है. इतना ही नहीं एसिडिटी, कब्ज, अपच, खट्टी डकार जैसी समस्याओं से भी ये पत्तियां आपको छुटकारा दिलाती हैं.
 
स्किन का रखे ख्याल
तुलसी की पत्तियां हर दिन सुबह-सुबह चबाने से स्किन ग्लो करती है. तुलसी की पत्तियों मं पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन की गहराई तक जाकर सफाई करती हैं. इससे पिंपल्स, एक्ने भी खत्म हो जाता है.
 
सांस की बदबू से मुक्ति
अगर सांसों से बदबू आती है तो नियमित तौर पर तुलसी की पत्तियों का सेवन करें. इसमें जो गुण पाए जाते हैं, वे मुंह के अंदर के बैक्टीरिया का खात्मा कर दुर्गंध को कम करते हैं.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget