एक्सप्लोरर

Fatigue Risk: अचानक थकान हो रही महसूस तो हो जाएं सावधान इस बीमारी का हो सकता है संकेत

एक हेल्दी इंसान को अपनी नींद अच्छी तरह पूरी करनी चाहिए. लेकिन नींद पूरी होने के बावजूद भी हमेशा थकान बनी रहती है तो लापरवाही से बचना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए.

Sudden Fatigue Causes : भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना आम बात है. कभी-कभी नींद पूरी न होने, तो कभी काम ज्यादा होने से थकान हो सकती है. लेकिन अगर बिना किसी कारण अचानक से या हर समय थकान महसूस हो रही है तो यह गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में सावधान हो जाना चाहिए. यहां जानिए अक्सर थकान लगना किन खतरनाक बीमारियां का कारण हो सकता है...

अचानक से थकान होने के कारण

1. एनीमिया (Anemia)

एनीमिया को खून की कमी भी कहते हैं. हमेशा थकान लगने का यह बड़ा कारण हो सकता है. खून में रेड ब्लड सेल्स की कमी शरीर को थकाती है. इन सेल्स का काम फेफड़ों से आक्सीजन लेकर कोशिकाओं तक पहुंचाना है. इनकी कमी से जल्दी थकावट और हांफने की समस्या हो सकती है. 

2. थाइरॉयड (Thyroid)

थाइरॉयड की बीमारी भी थकान का बड़ा कारण होती है. जब थाइरॉयड हार्मोंस का बैलेंस बिगड़ता है  तो थकान लगने लगती है. थाइरॉयड ग्लैंड गले के सामने के हिस्से में होता है, जो मेटाबालिज्म कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स रिलीज करता रहता है. अगर ये हॉर्मोन्स ज्यादा रिलीज हो जाएं तो मेटाबालिज्म तेज हो जाती है. इसे हायपरथाइरॉयडिज्म कहा जाता है. हॉर्मोन्स कम रिलीज होने पर मेटाबालिज्म स्लो हो जाती है, जो हायपोथाइरॉयडिज्म कहलाता है. इसमें शरीर की मसल्स में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है.

3. डायबिटीज

शरीर को चलाने के लिए ग्लूकोज यानी शुगर की जरूरत पड़ती है. यह ईंधन की तरह काम करती है. टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों का शरीर ग्लूकोज का पूरा उपयोग नहीं कर पाता है, जिससे ये खून में घुलकर थकावट का कारण बन जाते हैं. इसलिए अचानक से या ज्यादा थकान होना डायबिटीज का संकेत हो सकता है.

4. डिप्रेशन

आजकल डिप्रेशन की समस्या भी काफी आम होती जा रही है. इस बीमारी से पूरी दुनिया जूझ रही है. इसका असर भूख-प्यास और नींद पर सबसे ज्यादा होता  है. इसके मरीज हमेशा ऊर्जावान महसूस नहीं  करते हैं. उन्हें अक्सर थकान लगती रहती है.

5. आर्थराइटिस या गठिया (Arthritis)

आर्थराइटिस शुरू में पहचान में नहीं आ पाती है. इसमें जोड़ों में दर्द होता है और शरीर अचानक से जल्दी-जल्दी थक जाता है. शरीर के हैल्दी टिशूज पर आर्थराइटिस का अटैक हड्डियों और कोशिकाओं के लिए भी खतरनाक हो सकता है. इस बीमारी के लक्षण में थकान लगना शामिल है.

6. कमजोरी (Weakness)

शारीरिक कमजोरी की वजह से भी जरा-जरा से में ही थकान लग जाती है. इससे छोटे-मोटे काम भी सही तरह नहीं हो पाते हैं. शरीर में कमजोरी आने के कई कारण हो सकते हैं.  इसके अलावा स्लीप एप्निया भी थकान लगने का कारण हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget