एक्सप्लोरर

रोज चावल खाने के बाद भी मोटे नहीं होते साउथ इंडियन, फिर बाकियों का क्यों होता है वेट गेन, यहां है जवाब

दाल चावल एक बैलेंस डाइट है जो आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन देती है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है.खासतौर पर चावल को अगर सही तरीके से बनाकर ना खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है.

South Indian Rice Cooking Method: इंडियन थाली चावल के बिना अधूरी है. हालांकि चावल को लेकर लोगों के मन में एक धारणा बसी हुई है कि इसे खाने से वजन बढ़ता है. कुछ मायने में यह बात सच भी है क्योंकि चावल में स्टार्च होता है और अगर इसे रोजाना जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो वेट बढ़ सकता है. हालांकि अगर सही तरीके से चावल खाया जाए तो वजन बढ़ाने से रोका जा सकता है.

दाल चावल एक बैलेंस डाइट है जो आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन देती है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है. अब साउथ इंडिया का ही उदाहरण ले लीजिए, वहां सबसे ज्यादा चावल खाया जाता है लेकिन रोजाना डाइट में चावल खाने के बाद भी साउथ इंडियन मोटे नहीं होते. आखिर क्या है इसके पीछे का कारण चलिए जानते हैं.

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

क्या सच में वजन बढ़ता है चावल?

ज्यादातर डाइटीशियन्स का मानना है कि रोजाना गेहूं की रोटी खाने से तेजी से वजन बढ़ता है, लेकिन चावल को लेकर सभी की अलग-अलग राय है. दरअसल चावल खाने से मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सफेद चावल यानी व्हाइट राइस को अगर रोजाना ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है क्योंकि उसमें ज्यादा कैलोरी होती है. सफेद चावल में पोषक तत्व कम और रिफाइन और पोलिश किया जाता है जिसकी वजह से यह जल्दी पच जाता है और ब्लड शुगर को बढ़ाता है. यही वजह है कि चावल खाने के बाद बार-बार भूख लगती है. ज्यादातर लोग व्हाइट राइस खाना पसंद करते हैं जिसमें कैलोरीज ज्यादा होती है और यही सफेद चावल वजन बढ़ता है.

चावल खाने से वजन बढ़ाने के पीछे का वजह 

जनरल ऑफ़ ओबेसिटी मे पब्लिश्ड एक रिसर्च के मुताबिक व्हाइट राइस का ज्यादा सेवन उन लोगों के लिए वजन बढ़ाने का रिस्क बढ़ सकता है जो ना के बराबर फिजिकल एक्टिविटीज में इन्वॉल्व होते हैं. दूसरी ओर अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन की रिसर्च में यह पाया गया है कि व्होल ग्रेन जैसे ब्राउन राइस वजन कम करने में मदद करते हैं. इनमें ज्यादा फाइबर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

क्या है चावल बनाने का सही तरीका?

साउथ इंडिया में दोनों वक्त चावल खाया जाता है फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता. इसके पीछे चावल बनाने का तरीका एक बड़ी वजह है. दरअसल साउथ इंडिया में लोग बिना पॉलिश किया हुआ चावल खाते हैं. यह नेचुरल न्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर होता है. इसके अलावा वहां के लोग कुकर की जगह पतीले में चावल बनाते हैं. ऐसे में जब यह चावल पकता है तो सफेद झाग आता है जिसे हटा देने से स्टार्च खत्म हो जाता है. इसके अलावा वहां के लोग चावल को फर्मेंट करके इडली के फॉर्म में खाते हैं जो वजन कम करने में मदद करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget