एक्सप्लोरर

सर्दी में गर्मी का एहसास करवाती हैं ये दालें, भरपूर मिलता है प्रोटीन

हमारे घरों में दाल जरूर बनती हैं. कुछ तरह की दालें सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास करवाती हैं.

High Protein Pulses for Winter : ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खाते हैं. शरीर की इम्यूनिटी बेहतर रखने के लिए हरी सब्जियां और फल का सेवन करते हैं.सर्दी के मौसम में गर्म मसाले और कई तरह की दालें भी खाने की सलाह दी जाती है. इस मौसम में गर्म तासीर वाली दालें भरपूर प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व तो देती ही हैं, शरीर को गर्म रखने का काम भी करती हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी या अन्य समस्याएं नहीं हो पाती हैं. चलिए जानते हैं कुछ ऐसी दालों के बारें में जो सर्दियों में गर्मी का एहसास करवाती हैं और भरपूर प्रोटीन भी देती हैं.

1. अरहर दाल (Arhar Dal)

अरहर की दाल में भर-भरकर प्रोटीन पाया जाता है. सर्दियों में इसे खाना काफी फायदेमंद होता है. इसकी तारीस गर्म होती है. इसमें पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम,  फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. अरहर की दाल को तुअर दाल भी कहते हैं. इसे खाने से पेट की सेहत अच्छी रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. अरहर दाल आपको एनर्जी भी देता है. इस दाल से विटामिन बी की कमी भी पूरी होती है. सर्दी में अरहर की दाल शारीरिक ग्रोथ, खून की कमी दूर, इम्यूनिटी बढ़ाने, आलस, थकान मिटाने में मददगार होती है.

यह भी पढ़ें : किसी भी वायरस या फ्लू से बचने का ये है घरेलू उपाय, लोहे सी मजबूत रहेगी इम्यूनिटी

2. उड़द की दाल 

सर्दियों में उड़द की दाल काफी फायदेमंद मानी जाती है. ये दाल कैल्शियम और मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन से भरपूर होती हैं. इन्हें खाने से शरीर गर्म रहता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं. इसका नियमित सेवन करने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है.

3. मूंग दाल (Mung Dal)

ठंड में बहुत से लोग हैवी फूड्स खाते हैं. सेहत बनाने के लिए मूंग दाल का सकते हैं. यह हल्की होने के साथ पचाने में भी आसान होती है. लेकिन इसकी तासीर शरीर को गर्मी देती है. इसे खाने से अच्छी खासी मात्रा में प्रोटीन मिलती है.

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा

4. राजमा (Rajma)

राजमा और चावल बहुत से लोगों का फेवरेट है. यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है. राजमा खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. इसमें प्रोटीन, कैलोरी, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और बी6 पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है और पाचन भी बेहतर रहती है. राजमा कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखता है.

5. मसूर दाल (Masoor Daal)

सर्दियों में मसूर की दाल खाना भी सेहत के लिए लाभकारी होता है. इसकी तासीर गर्म होती है और इससे शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं. इस दाल में प्रोटीन के अलावा कैलोरी, पोटैशियम, सोडियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा मिलती है. मसूर दाल खाने से डायबिटीज, मोटापा, कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. इस दाल को खाने से वजन भी तेजी से घटता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget