एक्सप्लोरर

Health Tips: रात की भरपूर नींद के बाद भी दिनभर करता है सोने का मन तो हो जाएं सतर्क, जानें क्या है समस्या और समाधान

जिस तरह जरूरत से कम सोना नुकसानदायक होता है ठीक उसी तरह जरूरत से ज्यादा सोना भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए इस खबर में आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों आती है जरूरत से ज्यादा नींद.

Over Sleeping Problem: अच्छे खासे बिजी शेड्यूल के बाद दिनभर थकान होना लाजमी है. थकान होने के बाद रात को अच्छी नींद आती है और यही नींद सुबह आपको नए दिन की शुरुआत के लिए रिचार्ज करती है. लेकिन अच्छी नींद का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप पूरा दिन सोते रहें.  6 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है जो आपको अगले दिन एनर्जी से भरपूर रखती है. लेकिन अगर आप उनमें से हैं जिन्हें दिन भर की थकान और नींद महसूस होती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. जिस तरह जरूरत से कम सोना नुकसानदायक होता है ठीक उसी तरह जरूरत से ज्यादा सोना भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए इस खबर में आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों आती है जरूरत से ज्यादा नींद. क्या हो सकते हैं ओवरस्लीपिंग के कारण और कैसे इनसे पाया जा सकता है छुटकारा.
 
 क्या है ओवरस्लीपिंग के कारण

ज्यादा नींद कई बीमारियों को देती है न्यौता 
रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद अगर आपको दिन भर नींद आती है तो यह कई बीमारियों की ओर इशारा करती है.  हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप दिन भर थकान और नींद महसूस करते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.
 
ईरेगुलर स्लीप पेटर्न
लगातार बिगड़ रही लाइफस्टाइल के चलते लोगों का स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ रहा है. यही वजह है कि जिन लोगों का सोने का समय और उठने का समय फिक्स नहीं है या फिर उसमें रोज बदलाव होता है ऐसे लोग ओवरस्लीपिंग की समस्या का शिकार हो जाते हैं.
 
एनर्जी ड्रिंक हो सकती है कारण
अगर आप बॉडी को एनर्जी देने के लिए एनर्जी ड्रिंक लेने के आदी हैं तो भी आपको ज्यादा सोने की समस्या घेर सकती है. जरूरत से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक लेना आपका स्लीपिंग पैटर्न बिगाड़ती है और आपके बॉडी को नुकसान पहुंचाती है.
 
फिजिकली एक्टिव ना होना
जो लोग फिजिकल एक्टिविटीज से भागते हैं या फिर बहुत कम बॉडी मूवमेंट करते हैं ऐसे लोगों में आलस और थकान ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में अगर ओवरस्लीपिंग समस्या से बचना चाहते हैं तो बॉडी मूवमेंट और एक्सरसाइज जरूरी है.
 
इस तरह पाएं ओवर स्लीपिंग से छुटकारा 
अगर दिन में काम होने के बावजूद आपको नींद आती है और काम में ध्यान नहीं लग पाता है तो ओवर स्लीपिंग की समस्या ने आपको घेर लिया है. ऐसे में आज हम कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है
 
स्लीपिंग पैटर्न मेंटेन करें
अगर आपके रात में सोने और सुबह जागने का समय फिक्स हो जाएगा तो आपकी बॉडी क्लॉक भी फिक्स हो जाएगी. ऐसे में ओवर ​स्लीपिंग की दिक्कत आसानी से दूर की जा सकती है.
 
डाइट का रखें ख्याल
दिन भर एनर्जी से भरपूर बने रहने के लिए आपकी डाइट भी उसी हिसाब से होनी चाहिए. सुबह से लेकर शाम तक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी से भरपूर डाइट लें. इससे आपको नींद नहीं आएगी और ऊर्जा से भी भरपूर रहेंगे.
 
खूब पानी पिएं 
पानी एनर्जी का सबसे बड़ा और आसानी से मिलने वाला रिसोर्स है. खूब पानी पीएं क्योंकि शरीर में पानी की कमी होते ही शरीर थकावट महसूस करने लगता है.
 
रोजाना एक्सरसाइज करें
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है, इस स्लोगन को फॉलो करते हुए रोजाना एक्सरसाइज या वर्कआउट करने की आदत डालें. एक्सरसाइज एक तरह से स्ट्रेस बस्टर का काम भी करता है.
 
ये भी पढ़ें-

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget