एक्सप्लोरर

किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पिएं इस फल का जूस

संतरे का जूस कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन को बनने से रोकता है. इसे पीने से किडनी स्टोन का खतरा कम होता है. ये जूस इतना फायदेमंद है कि इससे शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है.

Orange Juice For Kidney Stones : संतरे का जूस सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं. इस जूस (Orange Juice Benefits) में विटामिन बी-9 और फोलेट भी मिलता है, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हर दिन दो गिलास ऑरेंज जूस पिया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है. यह ऑक्सिजनेटेड ब्लड फ्लो बॉडी में बनाए रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं. संतरे का जूस किडनी स्टोन (Kidney Stones) में भी फायदेमंद होता है. यह इसका खतरा कम करता है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

किडनी स्टोन में फायदेमंद संतरे का जूस

संतरे के जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स कर हेल्दी रखने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे का जूस विटामिन सी, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. साइट्रिक एसिड यूरिन के पीएच वैल्यू को सही रखने में मदद करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकता है. हर दिन सुबह ताजे संतरे का जूस पीने से किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती है.

किडनी स्टोन का खतरा कैसे घटाता है संतरे का जूस

किडनी स्टोन मुख्य तौर पर दो तरह की होती है. पहला- कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन, जो बेहद कॉमन है और दूसरी- यूरिक एसिड स्टोन, जो शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण होती है. दोनों तरह की पथरी में संतरे का जूस फायदेमंद होता है. इस जूस से यूरिन में साइट्रेट का लेवल बढ़ जाता है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट के साथ मिलकर किडनी स्टोन के रिस्क को कम करता है. इसके कुछ गुण यूरिक एसिड को कम करने में भी मददगार होते हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

किडनी स्टोन में संतरे का जूस कैसे पिएं

अगर घर में किसी को किडनी स्टोन की समस्या है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास ताजे संतरे का जूस पीना चाहिए. नियमित तौर पर ऐसा करने से किडनी स्टोन का खतरा टलता है और शरीर से गंदगी भी बाहर निकल जाती है.

किडनी स्टोन से बचने क्या करें, क्या नहीं

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं.

नमक जितना कम हो सके, उतना खाएं.

खाने में प्रोटीन को बैलेंस रखें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget