एक्सप्लोरर

Diet Risk: कई बार इंटरनेट से देखकर की गई डाइटिंग बन सकती है जानलेवा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

आजकल इंटरनेट पर सर्च करने पर सारी चीजें मिल जाती है, चाहे खाना बनाना हो, डाइटिंग करना हो या वेट लॉस करना हो. लेकिन डाइटिंग के लिए अपनाई गई ऑनलाइन टिप्स आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं.

Internet Diet: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो किसी भी चीज के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं? चाहे कोई फिटनेस (Fitness) रूटीन फॉलो करना हो या वेट लॉस करना हो आप इंटरनेट (Internet) पर जाकर सर्च करते हैं और उसके बाद इंटरनेट पर बताई गई जानकारी देखकर अपने रूटीन को चेंज करते हैं.

तो आज से ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि इंटरनेट पर ट्रेंड होने वाले फिटनेस और डाइट प्लान (Diet Plan) आपकी सेहत का के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं और बिना एक्सपर्ट की सलाह के आपको ऐसी डाइट बिल्कुल भी फॉलो नहीं करनी चाहिए. यह जानलेवा भी साबित हो सकती है. 

कीटो डाइट ने ली एक्ट्रेस की जान 
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से कीटो डाइट का चलन बहुत ज्यादा है, जो वजन कम करने के लिए सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों के बीच खूब ट्रेडिंग है. लेकिन कुछ समय पहले 27 वर्षीय एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी की लंबे समय तक कीटो डाइट लेने से मौत भी हो गई थी.

दरअसल, उनके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो गई थी, जिससे किडनी और लीवर जैसे बॉडी पार्ट्स पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ा और इसके चलते ही एक्ट्रेस को अपनी जान गंवानी पड़ी. ऐसे में इंटरनेट या सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है डाइट्स या फिटनेस रूटीन को आपको फॉलो नहीं करना चाहिए. 

कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती... 
वह कहावत तो आपने सुनी होगी जिसका काम उसी को साजे. यह बात यहां बिल्कुल सटीक बैठती है, क्योंकि जिस तरह इंजीनियरिंग के बिना किसी को बिल्डिंग बनाने का जिम्मा नहीं सौंपा जा सकता, उसी तरह वेट लॉस भी न्यूट्रिशन की सलाह के बिना नहीं किया जाना चाहिए. वह हमारे लिए हमारी बॉडी के अनुसार परफेक्ट डाइट प्लान बनाते हैं. दूसरी ओर इंटरनेट पर जो भी जानकारी दी रहती है वह सभी के लिए कॉमन होती है.

किसी भी वेबसाइट को किसी एक पर्टिकुलर इंसान की मेडिकल हिस्ट्री और अन्य लक्षणों के बारे में कुछ नहीं पता होता है, ऐसे में कभी भी इंटरनेट पर पूरी तरह से ट्रस्ट नहीं करना चाहिए. आप किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद ही अपनी डाइट को प्लान करें, क्योंकि आपके शरीर को किन चीजों की जरूरत है और किन चीजों को आप कम कर सकते हैं यह एक्सपर्ट ही बता सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget