एक्सप्लोरर

Kidney Tumor: जानें क्या होता है किडनी में ट्यूमर, ये कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव

गलत खानपान की वजह से आजकल किडनी की समस्याएं बढ़ने लगी हैं.इसकी वजह से किडनी में स्टोन,इंफेक्शन ही नहीं किडनी ट्यूमर भी होने लगा है. इसलिए सावधानी पूर्वक रहना चाहिए और खानपान को हमेशा बेहतर रखना चाहिए.

Kidney Tumor: खराब खानपान और गड़बड़ लाइफस्टाइल की वजह से आजकल किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. किडनी इंफेक्शन, किडनी स्टोन जैसी समस्याएं तो आम होती जा रही हैं. हालांकि, इनसे भी खतरनाक किडनी में ट्यूमर (Kidney Tumor) हो जाना है. दरअसल, हाल ही में गुरुग्राम के एक अस्पताल में 40 साल के एक मरीज की किडनी में 40x40 मिमी का ट्यूमर पाया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को किडनी निकलवाने की सलाह दी, क्योंकि ट्यूमर किडनी के आधे से ज्यादा हिस्से में फैल चुका था. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में सबकुछ...
 
नेफ्रेक्टोमी सर्जरी
गुरुग्राम के सीके बिरला अस्पताल के डॉक्टरों ने उस मरीज की किडनी से ट्यूमर नेफ्रेक्टोमी सर्जरी के जरिए निकाला. ट्यूमर की वजह से उसकी किडनी सही तरह काम नहीं कर पा रही थी. डॉक्टरों के मुताबिक, ट्यूमर की साइज और जगह की वजह से उसे बाहर निकाल पाना काफी कठिन था. यही कारण था कि मरीज की लेफ्ट पार्शियल नेफ्रेक्टोमी सर्जरी की गई. यह एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए सिर्फ ट्यूमर निकाला जाता है. इससे किडनी का बाकी हिस्सा सुरक्षित रहता है. मरीज की अच्छी रिकवरी के बाद उसकी सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने स्टेंटिंग की.
 
अभी मरीज का क्या हाल है
इस सर्जरी के बाद मरीज को शुरू में हाई ब्लड प्रेशर और पेट में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिली. हालांकि, अब वह सही तरह रिकवर कर रहा है. उनकी किडनी भी सही तरह काम कर रही है.
डॉक्टर के मुताबिक, किडनी की बीमारी का सबसे प्रमुख कारण गलत खानपान है. ज्यादा प्रोटीन, रेड मीट खाने से किडनी की बीमारी का खतरा रहता है. इसलिए खानपान को सही रखना चाहिए.
 
किडनी ट्यूमर के लक्षण
पेशाब करने में परेशानी होना
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
यूरिन में जलन जैसी समस्याएं
समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें, लापरवाही से बचें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget