एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक आने के बाद क्या जेब में रखी दवाएं खाने का मिल जाएगा वक्त? जानें तीन दवा वाली किट कितनी कारगर

हार्ट अटैक आने पर अगर समय पर इलाज न मिल पाए तो जान जोखिम में पड़ सकती है.हार्ट अटैक के बाद आमतौर पर 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय गोल्डन पीरियड होता है.ऐसे में मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए.

Heart Attack : हार्ट अटैक बेहद गंभीर और जानलेवा कंडीशन है. यह कभी कहीं भी आ सकता है. आजकल हर उम्र के लोगों में इसका खतरा बढ़ गया है. यह तब आता है आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल के जमने से ब्लड सर्कुलेशन रूक जाता है या खून के थक्के बन जाते हैं. जिससे हार्ट को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक आता है.

इन दिनों हार्ट अटैक की तीन दवाओं वाले पैकेट की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि इसे हर किसी को अपनी जेब में रखना चाहिए, ताकि ऐसी कंडीशन से बचा जा सके. लेकिन सवाल ये है कि क्या हार्ट अटैक आने के बाद इतना वक्त मिल जाता है कि खुद जेब में रखी दवा खाया जा सके. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

हार्ट अटैक के क्या लक्षण हैं

छाती में अचानक से तेज दर्द

बिना वजह ज्यादा पसीना आना

शरीर का अचानक ढीला पड़ जाना

बेहोशी या गिर जाना

सांस फूलना और सांस लेने में परेशानी

छाती में दर्द उठकर बाएं हाथ तक जाना

हार्ट अटैक में किन दवाओं की किट लेकर चलने की सलाह

जिन लोगों को हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा ज्यादा है, उन्हें दवाईयों की किट लेकर चलना चाहिए. कार्डियोलॉजिस्ट्स के अनुसार, एस्पिरिन और सोर्बिट्रेट 5 एमजी जैसी दवाईयां हार्ट अटैक के लक्षण दिखने के तुरंत बाद खा लेना चाहिए. एस्पिरिन की गोली पानी में घोलकर पीना चाहिए. सोर्बिट्रेट की एक टिकिया जीभ के नीचे रखना चाहिए. ये दवाईयां तुरंत खून को पतला कर सर्कुलेशन को सही करता  है. इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है. इसके बाद आगे की इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

क्या हार्ट अटैक के बाद दवा खाने का वक्त मिलता है

हार्ट अटैक आने पर अगर समय पर इलाज न मिल पाए तो जान जोखिम में पड़ सकती है. हार्ट अटैक के बाद आमतौर पर 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय गोल्डन पीरियड होता है. ऐसे में मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए. रही बात हार्ट अटैक आने के बाद जेब में रखी दवा खाने की तो इतना वक्त  इतना वक्त नहीं मिलता कि खुद जेब में रखी दवा खा सकें.

जेब में रखी दवा खाने का अगर वक्त मिल भी जाती है तो यह कुछ हद तक ही फायदेमंद हो सकती है, फिर भी तुरंत इलाज की जरूरत होती है. इन दवाईयों से सीने के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है. हां अगर हार्ट अटैक में कुछ तुरंत उपयोगी हो सकता है तो वह CPR है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget