एक्सप्लोरर

7 दिन में 7 से 14 हो जाएगा हीमोग्लोबिन, बाबा रामदेव ने इस नुस्खे को बताया चमत्कार!

बाबा रामदेव ने बताया है कि उनका सिर्फ एक उपाय हीमोग्लोबिन लेवल को एक हफ्ते में 7 से बढ़ाकर 14 कर देगा. उनका यह नुस्खा बेहद कारगर है. जिसका इस्तेमाल खुद योग गुरु करते हैं.

Hemoglobin : हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए बेहद जरूरी है. ये रेड ब्लड सेल्स (RBCs) में पाया जाता है. इसकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पुरुषों में 13.8 से 17.2 g/dL हीमोग्लोबिन होना चाहिए, जबकि महिलाओं में 12.1 से 15.1 g/dL और बच्चों में 11 से 16 g/dL हीमोग्लोबिन जरूरी होता है. इसे बढ़ाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने डाइट में कुछ चीजों को बढ़ाने की सलाह दी है. उनके नुस्खे अपनाकर आप भी एक हफ्ते के अंदर हीमोग्लोबिन का लेवल 7 से 14 g/dL तक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

हीमोग्लोबिन बढ़ाने का बाबा रामदेव नुस्खा

1. गाजर-चुकंदर और अनार का जूस

अगर आप चाहते हैं कि आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी न हो तो गाजर-चुकंदर और अनार का जूस पीना शुरू कर दीजिए. तीनों ही चीजें बेहद पावरफुल हैं और रेगुलर तौर पर उनका सेवन हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ा सकता है.

2. लेमनग्रास का जूस

आयुर्वेदिक जड़ी बूटी लेमनग्रास शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ हीमोग्लोबिन के लेवल को सुधारने में मदद करता है. लेमनग्रास के साथ एलोवेरा, अनार और चुकंदर लेकर जूस बनाए और नियमित तौर पर इसका सेवन करें. 7 दिन में फर्क नजर आ जाएगा.

3. गन्ने का जूस

सर्दियों में गन्ने का जूस हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने का सबसे सस्ता और अच्छा उपाय है. बाबा रामदेव ने बताया कि गन्ने का रस सुपर टॉनिक की तरह काम करता है और लिवर की सेहत को जबरदस्त बनाता है. अगर किसी को पीलिया हुआ है तो गन्ने का जूस कमाल का असर दिखा सकता है.

यह भी पढ़ें : कुछ पुरुषों में इस वजह से बढ़ने लगते हैं स्तन, जान लें इसे ठीक करने का तरीका

4. अंजीर और खजूर खाएं

अंजीर और खजूर में आयरन कूट-कूटकर भरा रहता है. दोनों का नियमित सेवन खून की कमी और एनीमिया से बचाने में मदद करता है. अगर इनके साथ मुनक्का रातभर भिगोकर सुबह खाएं और इसका पानी पिएं तो हीमोग्लोबिन फटाफट बढ़ सकता है.

5. शकरकंद

सर्दियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में शकरकंद भी फायदेमंद है. इसे खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर बना रहता है. आग में सेंककर शकरकंद खा सकते हैं. अगर आप चाहें तो उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. इसमें अगर नींबू का रस मिला लें तो कई फायदे मिल सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget