एक्सप्लोरर

महीने में कितनी बार मीठा खा सकते हैं डायबिटीज के मरीज? ये रहा जवाब

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने, हाई कैलोरी डाइट, जीरो फिजिकल एक्टिविटी, गंभीर तनाव या जेनेटिक कारणों से होती है.

Sugar Patients Sweet Limit: डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी. इसमें सबसे पहली सलाह होती है- 'मीठा मत खाइए' लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि डायबिटिक मरीज जिंदगीभर मिठाई या मीठा न खाएं. भारत दुनिया का डायबिटीज कैपिटल माना जाता है. दुनिया के करीब 17% डायबिटीज मरीज यहीं हैं. डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने, हाई कैलोरी डाइट, जीरो फिजिकल एक्टिविटी, गंभीर तनाव या जेनेटिक कारणों से होती है. ज्यादा बॉडी फैट, खासकर पेट के आसपास ज्यादा चर्बी भी डायबिटीज का रिस्क बढ़ाती है.

हमारे देश में ये समस्याएं आम हैं. यही कारण है कि लोग शुगर की चपेट में जल्दी आते हैं. ऐसे में खानपान को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है. कुछ लोगों का तो मानना है कि डायबिटिक को मीठे से दूर ही रहना चाहिए. आइे जानते हैं डायबिटीज पेशेंट्स महीने में कितनी बार मीठा खा सकते हैं..

डायबिटीज में मीठा क्यों नुकसान करता है

जब किसी को डायबिटीज (Diabetes) होती है, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है. ऐसे में ज्यादा मीठा खाने पर वो सीधा खून में चला जाता है, जिससे इंसुलिन इसे कंट्रोल नहीं कर पाती है. इससे कई दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे आंखों, किडनी और हार्ट पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

डायबिटीज मरीज महीने में कितनी बार मीठा खा सकते हैं

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डायबिटीज मरीज एक लिमिट और प्लानिंग के साथ मीठा खा सकते हैं. डॉक्टर्स और डायटीशियन मानते हैं कि अगर किसी का ब्लड शुगर (Blood Suger) कंट्रोल में है, तो वो महीने में 2-3 बार थोड़ा-सा मीठा खा सकते हैं. लेकिन इससे पहले सलाह जरूर लें, क्योंकि हर किसी की हेल्थ कंडीशन अलग होती है. मीठा खाने की भी कुछ शर्तें हैं.

डायबिटीज मरीजों के मीठे की शर्त क्या है

मीठा थोड़ी मात्रा में हो

बेहतर हो कि मीठा खाने के साथ फाइबर या प्रोटीन भी लें, ताकि शुगर धीरे-धीरे बढ़े

दिन में एक्स्ट्रा कार्ब्स जैसे रोटी या चावल कम कर लें

मीठा खाने के बाद ब्लड शुगर चेक जरूर करें

डायबिटीज पेशेंट्स कौन सा मीठा खा सकते हैं

डार्क चॉकलेट (70% या उससे ज्यादा कोको)

गुड़ से बनी चीजें लेकिन कम मात्रा में

डायबिटिक फ्रेंडली मिठाइयां

फल जैसे सेब, नाशपाती, पपीता लेकिन लिमिट में

शुगर-फ्री मिठाइयां, जो केमिकल्स वाली न हों

किन मिठाईयों से दूर रहें

गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी जैसी हाई शुगर मिठाइयों से

चीनी या ग्लूकोज वाले पैक्ड जूस

कोल्ड ड्रिंक, केक, कुकीज़ जैसे प्रोसेस्ड मीठे आइटम्स से

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget