एक्सप्लोरर

Sleep By Age: किस Age में कितनी देर तक सोना चाहिए, एक्सपर्ट्स से जान लें सही जानकारी

नींद का समय उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. नींद के समय को दिन-रात के आधार पर भी बांटा जा सकता है. अगर इस हिसाब से सोया जाए तो नींद भी पूरी हो सकती है और शरीर सेहतमंद भी बन सकता है.

Sleep By Age : चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए जितनी जरुरत खाना-पानी की होती है, उतनी ही नींद की भी होती है. लेकिन, आजकल बिजी लाइफ शेड्यूल, तनाव, स्मार्टफोन की लत की वजह से ज्यादातर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं. उनकी नींद बीच-बीच में टूटती रहती है. जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कितने घंटे की नींद पर्याप्त होती है. कितनी देर सोकर शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहा जा सकता है. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं...

पर्याप्त नींद क्यों जरूरी है
कई लोगों की आदत होती है कि वे रातभर टीवी या मोबाइल के सामने बैठे रहते हैं. दुनियादारी की चिंता उन्हें सताती रहती है. इसका असर उनकी नींद पर पड़ता है. रात में नींद पूरी न होने से ओवरऑल हेल्थ प्रभावित होती है. नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन के मुताबिक, कम से कम 7 घंटे की नींद से शरीर को सेहतमंद बनाया जा सकता है. इससे शरीर को ग्रोथ अच्छी तरह होता है. हालांकि, सोने का समय उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

नींद पूरी न होने से क्या होगा
काम बेहतर तरीके से करने के लिए नींद का पूरा होना बेहद जरूरी है. ऐसा न होने पर शरीर बीमारियों का घर बन सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी की नींद ज्यादा दिनों तक पूरी नहीं होती है तो उसे डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर या हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है. कम नींद शरीर की कोशिकाओं को भी प्रभावित करता है और बॉडी में मिनिरल्स का संतुलन भी बिगाड़ सकता है, जिससे हड्डियों को नुकसान हो सकता है.

कितनी देर सोना अच्छा होता है
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कितने घंटे सोना सही है, यह उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. नींद के समय को दिन-रात के आधार पर भी बांटा जा सकता है. अगर इस हिसाब से सोया जाए तो नींद भी पूरी हो सकती है और शरीर सेहतमंद भी बन सकता है.

किस उम्र में कितना सोना चाहिए
4-12 महीने के बच्चे को कम से कम 12 से 16 घंटे की नींद लेनी चाहिए.
1-2 साल के बच्‍चों को 11-14 घंटे सोना चाहिए.
3-5 साल के बच्चों के लिए 11 से 14 घंटे की नींद पर्याप्त होती है.
6-12 साल के बच्‍चे 9 से 12 घंटे में नींद पूरी कर सकते हैं.
13-18 साल के बच्चों के लिए 8 से 10 घंटे की नींद पर्याप्त है.
18 साल के बाद कम से कम 7 घंटे की नींद बेहद जरूरी होती है.
60 साल के बाद कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: क्या एक बार कैंसर होने के बाद अस्पताल में ही गुजर जाती है जिंदगी? जानें सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget