एक्सप्लोरर

Health Tips: आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है अमरूद की पत्ती, जानें क्या हैं फायदे

अमरूद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं. जिससे इसके औषधीय गूण के कारण डायबिटीज, दस्त, दांत के दर्द, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और सर्दी खांसी के घरेलू इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है.

Health Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है. इस मौसम में बाजार में सबसे ज्यादा दिखने वाले फल अमरूद को सभी लोग पसंद करते हैं. अमरूद को इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के लिए भी पसंद किया जाता है. अमरूद के फल के साथ ही इसकी पत्तियो का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज के लिए भी किया जाता है.

जी हां अमरूद की पत्तियां अपने औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य में काफी लाभकारी होती हैं. आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल डायबिटीज, दस्त, दांत के दर्द, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने और सर्दी खांसी के घरेलू इलाज में करते हैं. दरअसल अमरूद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट की भरमार होती है. जिसके कारण यह कई बिमारियों के इलाज में इस्तेमाल किए जाते हैं.

डायबिटीज में लाभकारी

अमरूद के फल का सेवन डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद होता है. इसके साथ ही अपने गुणों के कारण अमरूद की पत्ती भी शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार साबित होती है. ज्यादातर डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को अमरूद के फल के सेवन के साथ ही अमरूद के पत्तियों की चाय पीने की सलाह देते हैं. इसके सेवन से शरीर में अचानक से बढ़े लो ग्लिसमिक इंडेक्‍स शुगर लेवल को कम किया जा सकता है.

मुंह की बदबू दूर करने में

अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल मुंह से निकलने वाली बदबू को दूर करने के लिए भी किया जाता है. अमरूद की पत्तियों के निरंतर इस्तेमाल से मुंह से संबंधित रोगों से निजात पाया जा सकता है. इसका लेप चेहरे और स्किन पर लगाने से निखार भी आता है. अमरूद की पत्तियों का लेप चेहरे से कील-मुहांसों को दूर करता है और चेहरे पर जमा तेल को भी साफ करता है.

सर्दी-खांसी में असरदार

अमरूद की पत्तियों में काफी मात्रा में निटामिन सी पाया जाता है. जिसके कारण शरीर की इम्यूनिटी को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है. सर्दी लगने पर अमरूद की पत्तियों को पानी में काली मिर्च और लौंग के साथ उबालकर पीने से काफी फायदा मिलता है. वहीं अमरूद के पत्ते का जूस गले और फेफड़े को भी साफ रखता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करने में

अमरूद के फल के तरह ही इसकी पत्तियों में भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और खनिज मिलते हैं. जिसके कारण अमरूद की पत्ती में मौजूद फाइबर से शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

दांत के दर्द से छुटकारा

अगर आपको दांत के दर्द की शिकायत रहती है तो आप दिन में दो बार अमरूद की एक या दो पत्ती को चबा सकते हैं. ऐसा करने से अमरूद की पत्ती से निकला रस आपके दांत के दर्द को दूर करने में काफी मदद करता है. इसके साथ ही ऐसा करने से आप अपने मुंह के छाले और मसूड़ों की सूजन से भी निजात पा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः Health Tips: जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत, अपनाएं ये तरीका

कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले आपको ये दो काम जरूर करने चाहिए, जानें उपयोगी खबर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget