एक्सप्लोरर

Health Tips: अब एक महीने में घटेगा वज़न और बढ़ेगी इम्यूनिटी, सिर्फ पानी और काली मिर्च के जादुई कमाल से

Health Tips: जल्‍दी-जल्‍दी बीमार पड़ने का मतलब है वीक इम्यूनिटी और शरीर में बढ़ते आलस्य और बीमारियों का मतलब है मोटापा.

Health Tips: शरीर में थकावट, जल्दी जल्दी बीमार पड़ना और वज़न का बढ़ना- आजकल ये सब आम सा हो गया है. लोग किसी न किसी रूप में इन तीनों बीमारियों का शिकार बने हुए हैं, लेकिन इन परेशानियों को नज़रंदाज़ कर आगे बढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हालांकि, ये आम सी दिखने वाली बीमारियां बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती हैं, जिसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आपका वीक इम्यून सिस्टम आपके शरीर को दिन-ब-दिन और कमज़ोर करता जा रहा है. जिसके नतीजन वक़्त से पहले ही आपका शरीर बैठ जाएगा और बॉडी में किसी काम को करने की क्षमता नहीं रहेगी. इतना ही नहीं, कमज़ोर इम्‍युनिटी और बढ़ते वज़न के कारण आगे चलकर विभिन्न बीमारियों का खतरा आपके ऊपर मंडराने लगेगा. घबराइये मत हम आपको डरा नहीं रहे बस आपकी सेहत के प्रति आपको जागरूक बना रहे हैं.

आपकी सेहत की चिंता हमें भी है इसीलिए हम आपके लिए आपकी ही रसोई से ढूंढ कर लाए हैं एक ऐसा बेजोड़ उपाय जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहद मज़बूत बनाने के साथ साथ आपको मोटापे की चिंता से भी मुक्त कर देगा. वो उपाय है- पानी और काली मिर्च. रोज सुबह खाली पेट काली मिर्च पाउडर के साथ गर्म पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलेगा. ऐसा कहा जाता है कि कम से कम एक महीने तक इस मिर्ची का पानी पीने से आप असंख्य स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. गर्म पानी में काली मिर्च डालकर पीने के और भी कई लाभ आज हम आपको बताएंगे.

इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है

गर्म पानी में काली मिर्च मिलाकर उसका सेवन करना आपकी इम्‍युनिटी को बूस्‍ट करने में मदद करता है.  गरम पानी में काली मिर्च का ये मिश्रण एक बेमिसाल इम्‍यूनिटी बूस्टर ड्रिंक के तौर पर काम करता है जो शरीर की कोशिकाओं को पोषण देकर उन्हें होने वाली क्षति को रोकने में सहायक है. इसके अलावा ये फ्री-रेडिकल्‍स से लड़ने और मौसमी बीमारियों के अटैक से आपके शरीर को बचाए रखने में मदद करता है. काली मिर्च और गरम पानी के इस मिश्रण के अलावा, आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्‍ट करने के लिए काली मिर्च के साथ हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं.

बॉडी को डिटॉक्स कर सुधारे पाचन

काली मिर्च और गर्म पानी का संयोजन आपके पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी हितकर है. ये जादुई पानी आपके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों और रसायनों को बाहर निकाल कर आपके पाचन में सुधार करता है और पेट को स्वस्थ बनाता है.

आसानी से घटाए वज़न

लगातार एक महीने तक काली मिर्च और गर्म पानी के मिश्रण का सेवन आपका वजन घटा देगा. अगर आप अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करते हैं तो इसमें काली मिर्च मिला कर ही पानी पियें इससे आपका वज़न तेज़ी से कम होगा. गर्म पानी में काली मिर्च पाउडर जोड़ने से न सिर्फ आपका पाचन बेहतर होगा बल्कि आपके शरीर में मौजूद मेटाबॉलिज्‍म भी इससे बढ़ेगा. इसका एक गुण ये भी देखने को मिलता है कि एक बार जब आप हर सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करना शुरू कर देते हैं, तो यह आपकी सहनशक्ति के स्तर को लगभग दोगुना बढ़ा देता है और ये मुमकिन हो पता है मेटाबॉलिज्‍म के बढ़ने से. इसके साथ ही, काली मिर्च वाला गर्म पानी कैलोरी बर्न करने में भी माहिर है.

त्वचा को डिहाइड्रेट कर बनाए खूबसूरत  

काली मिर्च और गर्म पानी को मिलाकर पीने से शरीर को डिटॉक्‍सीफाई करने के साथ हाइड्रेट करने में मदद मिलती है. काली मिर्च और गर्म पानी का ये मेल आपकी त्वचा कोशिकाओं को पोषण देकर डिहाइड्रेशन का इलाज करता है. जिससे आपकी त्वचा एक महीने के भीतर स्वस्थ, जवां और नमीयुक्त दिखने लगती है. इसके अलावा इसका रोज़ाना सेवन आपकी बॉडी में धीरे धीरे ऊर्जा को बढ़ाता है. ऐसा माना जाता है कि यह उपाय सीबम उत्पादन का प्रबंधन करने में सहायक है. आप हल्‍दी, घी और काली मिर्च का मिश्रण भी ट्राई कर सकते हैं.

कब्ज से करता है रक्षा

कब्ज़ आपके पेट की वो गंभीर समस्या है जिसे अक्सर लोग हंसी मज़ाक में उड़ा देते हैं जो आगे चलकर बेहद ही सीरियस हो सकती है. इसीलिए ये ज़रूरी हो जाता है कि आप रोज़ गर्म पानी और काली मिर्च का सेवन करें. ये मिश्रण क्रोनिक कब्ज से राहत दिलाने में मददगार होता है. यह आपके आंत मूवमेंट को बेहतर बनाता है जिससे आपका पेट स्‍वस्थ और हल्का रहता है.

Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति को ऑफिस और समाज में कभी नहीं मिलता है सम्मान, हर व्यक्ति बना लेता है दूरी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget