एक्सप्लोरर

Health Tips: शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने और वर्कआउट के लिए जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स

डायबिटीज से 40 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के साथ ही 10 साल के बच्चे भी ग्रस्त हो रहे हैं. अपने वजन को कम करके और मोटापे को नियंत्रित करके डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.

नई दिल्लीः पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी डायबिटीज गंभीर बीमारियों में से एक बन गया है. डायबिटीज के मरीजों को खान-पान के साथ ही अपने वजन को नियंत्रण में रखने पर ध्यान देना जरुरी है. डायबिटीज से लड़ने के लिए स्वस्थ शुगर लेवल का होना बेहद जरूरी है. शुगर लेवल शरीर में बिगड़ता है तो उससे किडनी, हृदय और आंखे भी प्रभावित होती हैं.

कोरोना काल में डायबिटीज जैसी बीमारी काफी घातक साबित हो रही है. डायबिटीज के कारण 40 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के साथ ही 10 साल के बच्चे भी ग्रस्त हो रहे हैं. डायबिटीज गंभीर तब हो जाती है जब इसे नजरअंदाज कर दिया जाए लेकिन इस बीमारी से लड़कर इसे कमजोर किया जा सकता है.

डायबिटीज के रोगियों के लिए वजन कम करने के नुस्खे

डायबिटीज के दौरान अपने शरीर और वजन पर ध्यान नहीं देना गंभीर स्वास्थ्य कारणों को पैदा कर सकता है. भारत को मोटे तौर पर दुनिया की डायबिटीज राजधानी माना जाता है. डायबिटीज की स्थिति में वजन बढ़ना और मोटापा आम मुद्दे हैं. हालांकि अपने वजन को कम करके और मोटापे को नियंत्रित करके डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के चार आसान टिप्स यहां आपको बता रहे हैं.

निर्धारित करें व्यायाम का समय

डायबिटीज से लड़ने वालों के लिए अपने ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रण में रखना किसी संघर्ष से कम नहीं है. कुछ लोगों को हाइपोग्लाइसीमिया से बचाने के लिए छोटी या लंबी अवधि की दवा लेने की भी सलाह दी जाती है. दिन के दौरान अपनी कसरत को समय पर करने से कुछ खतरों को दूर करने में मदद मिल सकती है. व्यायाम के दौरान ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है.

एक स्टडी से यह भी पता चला है कि दिन में किसी भी समय व्यायाम करना, या फिर भोजन के बाद डायबिटीज के रोगियों के लिए इसे खाली पेट करने से बेहतर हो सकता है. इससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है. स्टडी के अनुसार बताया गया है कि डायबिटीज के रोगी को अपने व्यायाम के लिए समय निर्धारित करना जरूरी है.

अपने प्री और पोस्ट वर्कआउट भोजन का ध्यान रखें

जिस तरह आपके वर्कआउट का समय निर्धारित होना जरूरी है, उसी तरह प्री- पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स (या ड्रिंक्स) डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उतना ही जरूरी है. आपको पता होना चाहिए कि विभिन्न व्यायाम आपके ब्लड शुगर की रीडिंग को एक अलग तरीके से प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए, वर्कआउट से पहले या बाद में अपने खानपान पर जरूरी ध्यान देना चाहिए. कुछ नट्स और बीजों को पोस्ट-वर्कआउट के रूप में भी लिया जा सकता है, जो इन विटल्स को नियंत्रण में रखने में मदद करेंगे. वर्कआउट पर जाने से पहले हमेशा अपने साथ स्नैक का ध्यान रखें.

सबसे अच्छा वर्कआउट प्लान तैयार करें

डायबिटीज से लड़ने और वजन को नियंत्रित करने के दौरान अपने वर्कआउट प्लान पर काम जरूर करें. इसमें उन वर्कआउट का शामिल करें जिन्हें अपनी क्षमता के अमुसार कर सकते हों. एक प्रभावी वर्कआउट प्लान के लिए अगला कदम यह तय करना है कि आपके लिए कौन सा कसरत सबसे अच्छा काम करता है. डायबिटीज के रोगियों को मध्यम से तीव्र वर्कआउट करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. शुरुआत में, आप ब्रिस्क वॉक या जॉगिंग के लिए भी जा सकते हैं. वजन प्रशिक्षण, योग, तैराकी और साइकिल चलाने के लिए अच्छे वर्कआउट विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.

फुट हाइजीन का रखें ध्यान

डायबिटीज के दौरान पैर पर लगा मामूली कट और खून बहना महंगा साबित हो सकता है. यह शरीर के ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकता है.पैर में हो रहा दर्द भी डायबिटीज के रोगियों के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा ऐसे फुटवियर पहनना सुनिश्चित करें जो आरामदायक हों. इन फुटवियर में आपके पैर पर कोई प्रेशर ना पड़े, इसमें किसी भी तरह आपके पैर संकुचित ना रहें.

इसे भी देखेंः Health Tips: जानिए खाने बाद टहलने के फायदे, वजन और शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज केयर: शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जरूर अपनाएं ये चार आसान टिप्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget