एक्सप्लोरर

Health Tips: अगर आप भी हो रहे हैं वक़्त से पहले बूढ़े, तो इन 6 वजहों को जानना आपके लिए है बेहद ज़रूरी

Health Tips: आज की खराब जीवनशैली के चलते कई लोग उम्र से पहले ही बुढ़ापे का शिकार हो रहे हैं. बाल जल्दी सफ़ेद होना, शरीर में थकावट, कमज़ोर आँखें आदि कई ऐसे लक्षण हैं जो कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बना कर घेर रहे हैं. ऐसे में थोड़ी सतर्कता बरतें और जानें इस कम उम्र वाले बुढ़ापे के लक्षण व इससे बचने के उपाय.

Health Tips: एक वक़्त था जब लोग 40-50 की उम्र में भी यंग और एनर्जेटिक दिखते थे. मगर आज की इस ख़राब जीवनशैली के कारण अब कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण नज़र आने लगे हैं. तभी तो कुछ लक्षण जैसे- बाल जल्दी सफ़ेद होना, शरीर में थकावट, पाचन तंत्र बिगड़ना, आंखें कमज़ोर होना और दांत में कमज़ोरी, कम उम्र में ही लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इसे हलके में ना लें. थोड़ी सतर्कता बरतें और जानें इस कम उम्र वाले बुढ़ापे के लक्षण व इससे बचने के उपाय.

1. हाथों की कमज़ोर पकड़ आमतौर पर हाथों की पकड़ 50 की उम्र के बाद कमज़ोर होती है. लेकिन अगर 40 के बाद ही ऐसा होने लगे तो इस पर विचार करना ज़रूरी है. अपने हाथों की पकड़ को मजबूत बनाए रखने के लिए आप स्ट्रेस बॉल या क्ले की मदद ले सकते हैं. अगर आप कम उम्र में पकड़ खो देते हैं, तो यह गठिया, नर्व डैमेज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है इसलिए एक बार डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं.

2. जॉइंट पेन जिस जोड़ों के दर्द के लक्षण 55 से 60 उम्र तक के लोगों में दिखा करते थे, आजकल उसी समस्या ने 40 की उम्र के पुरुषों अपना शिकार बनाया हुआ है. लेकिन इस समस्या से धीरे-धीरे छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए आप हफ्ते में एक घंटा रोज़ निकालकर एक्सरसाइज़ करें. साथ ही, फ्लेक्सिबिलिटी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एरोबिक एक्सरसाइज़ करने की भी कोशिश करें. इसे करने से भी दर्द में मदद मिलती है. इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.

3. सन स्पॉट्स तेज धूप के कारण आपके चेहरे, हाथ या पैरों पर काले या ब्राउन रंग के धब्बे बन जाते हैं. 50 की उम्र के लोगों के लिए ये आम बात है. पर इनमें भी कुछ लक्षण सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. बता दें कि, अगर धब्बे का रंग गहरा है, खून आ रहा है या उनकी शेप बदल रही है तो डॉक्टर को दिखाना ही समझदारी होगी. इसके अलावा, आप घर से बाहर निकलने से पहले संसक्रीम का इस्तेमाल कर खुद को धूप से प्रोटेक्ट कर सकते हैं.

4. कमज़ोर याददाश्त आजकल 40 की उम्र में भी मेमोरी की प्रॉब्लम होने लगी है जिसका पता खासतौर पर तब चलता है जब कोई नाम या किसी का पता याद करने में काफी समय लग जाता है. इसके लिए अगर आप अपना दिमाग तेज़ करना चाहते हैं तो खाने में हेल्दी चीजों का सेवन करें. साथ ही, एक्सरसाइज़ और मैडिटेशन का रास्ता अपनाएं.

5. सूखी त्वचा उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्किन में नमी खत्म होने लगती है और त्वचा सूखी और मुरझाई दिखने लगती है. अगर ये लक्षण आपको 40 की उम्र में ही दिखने लगें तो सतर्क हो जाएं और इन बातों का ध्यान रखें- -गर्म पानी से न नहाएं -अपनी त्वचा को धीरे से साफ करें और समय-समय पर मॉइस्चराइज करें -तरल पदार्थों को अपनी डाइट में जोड़ें -शुष्क हवा में न निकलें -अगर आपकी त्वचा पर सीरियस एलर्जी के लक्षण दिख रहे हैं तो बिना देरी के डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं

6. धीमी चाल अगर आपकी चाल 40 की उम्र में ही धीरे हो गई है तो आप सावधान हो जाएं. अपनी इस समस्या को सुधारने के लिए आप एक मिनट में 100 कदम चलने की कोशिश करें. इसके लिए आप अपने कंफर्ट के हिसाब से जूते और साथ में किसी दोस्त की मदद भी ले सकते हैं.

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इन कार्यों को करने से लक्ष्मी जी होती हैं नाराज, कभी न करें ये काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget