एक्सप्लोरर

ज्यादा चाय पीने से आपके शरीर में क्या होता है? आज जान लीजिए इसका जवाब

चाय के बिना बहुत से लोगों को दिन अधूरा-अधूरा सा लगता है. उन्हें बेड से उठने से लेकर रात में सोने तक चाय की तलब बनी रहती है. चाय न पीने से बेचैनी महसूस हो सकती है.

Tea Side Effects : चाय की तलब खतरनाक हो सकती है. भारत में ज्यादातर लोग सुबह-सुबह चाय पीना पसंद करते हैं. कई लोग तो दिनभर में 10 से भी ज्यादा कप चाय पी जाते हैं. आंख खुलने से लेकर सोने तक चाय (Tea Addiction) उनकी दिनचर्या में शामिल है. अगर उन्हें चाय न मिले तो उनका दिन अधूरा-अधूरा सा भी लग सकता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ज्यादा चाय पीने से शरीर की बैंड बज सकती है. चाय भले ही अलर्टनेस और एनर्जी बूस्ट करने में मदद करती हो, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा बॉडी के लिए खतरनाक होती है. आइए जानते हैं ज्यादा चाय पीने से शरीर में क्या होता है...

ज्यादा चाय पीने से शरीर में होने वाली समस्याएं

1. पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं

चाय में कैफीन और टैनिन्स पाए जाते हैं, जो पेट में एसिडिटी बढ़ा सकते हैं. ज्यादा चाय पीने से एसिड रिफ्लक्स, गैस, और बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासतौर पर खाली पेट चाय पीना पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो खाली पेट चाय पीने से बचें और चाय में अदरक, इलायची या तुलसी डालें, जिससे इसका असर कम हो.

2. नींद पर असर पड़ सकता है

कैफीन एक स्टिमुलेंट है, जो दिमाग को अलर्ट रखता है और नींद को प्रभावित कर सकता है. अगर आप शाम या रात में बहुत ज्यादा चाय पीते हैं, तो नींद न आने (Insomnia) की समस्या हो सकती है. ऐसे में रात को सोने से कम से कम 3-4 घंटे पहले चाय पीना बंद कर दें और अगर नींद की समस्या ज्यादा है, तो हर्बल चाय का विकल्प चुन सकते हैं.

3. आयरन की कमी हो सकती है

अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो यह शरीर में आयरन के अवशोषण (Iron Absorption) को बाधित कर सकता है. यह खास तौर से उन लोगों के लिए खतरनाक है, जो पहले से ही एनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे लोग खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं, बल्कि कम से कम 1-2 घंटे का अंतर रखें.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

4. दिल की धड़कन बढ़ सकती है

ज्यादा चाय पीने से कैफीन ओवरलोड हो सकता है, जिससे कुछ लोगों को तेज धड़कन या घबराहट महसूस हो सकती है. यह उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है, जो पहले से ही ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं. अगर चाय पीने के बाद धड़कन बढ़ने जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और चाय की मात्रा को कंट्रोल करें.

5. हड्डियां कमजोर हो सकती हैं

बहुत ज्यादा चाय पीने से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियों की मजबूती कम होती है. ज्यादा कैफीन से ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए चाय की मात्रा को सीमित करें और हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, दही, और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं.

6. तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है

कैफीन अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो यह तनाव (Anxiety) और बेचैनी को बढ़ा सकता है. कई लोग ज्यादा चाय पीने के बाद चिड़चिड़ापन, थकान और घबराहट महसूस करते हैं. अगर आपको चाय पीने के बाद घबराहट महसूस होती है, तो दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं और हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल या ग्रीन टी को अपनाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget