एक्सप्लोरर

Weight Loss: वजन कम करने के लिए भूखे रहने की ना करें भूल, खतरनाक हो सकते हैं नुकसान

वजन कम करने के लिए भूख को मारना काफी नुकसानदायक हो सकता है. दिन में सिर्फ एक बार खाना और रात में खाने को स्किप करने से वजन कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है. इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं.

Weight Loss Mistakes : ज्यादातर लोगों को लगता है कि भूख मारने से वजन कम होता है. कुछ लोग तो वजन घटाने के लिए दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं और बाकी टाइम खाना स्किप कर देते हैं. इसी वजह से आजकल डाइटिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है. कुछ लोगों को तो इसका फायदा होता है लेकिन हर किसी के मामले में ऐसा नहीं होता है.

डाइटिंग से कुछ लोगों का वेट कम नहीं होता और शरीर को गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं. डॉक्टरों का भी कहना है कि वेट लॉस (Weight Loss) के लिए कम खाना खाना अच्छा विकल्प नहीं है. यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

वजन घटाने खाना न खाने के नुकसान

1. मांसपेशियों का लॉस
डॉक्टर्स के अनुसार, जब आप कैलोरी का सेवन कम कर देते हैं तो शरीर भूखमरी की कंडीशन में पहुंच सकता है. इससे मांसपेशियों को हानि हो सकती है. मांसपेशियों के टिश्यू आराम की अवस्था में फैट टिश्यू की तुलना में ज्यादा कैलोरी जलाते हैं, इसलिए मांसपेशियां कम होने से मेटबॉलिज्म कम हो सकता है. इसका मतलब वजन कम होने की बजाय उल्टे बढ़ सकता है.

2. जरूरी पोषक तत्वों की कमी
खाना न खाने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो सामान्य शारीरिक काम को बाधित कर सकता है. पोषक तत्वों की कमी से हार्मोनल असंतुलन का खतरा रहता है. घ्रेलिन और लेप्टिन हार्मोन खाना स्किप करने से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इनमें असंतुलन से भूख ज्यादा महसूस होती है. इससे खाने का मन ज्यादा होता है और वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है. 

3. कॉर्टिसोल प्रोडक्शन बढ़ता है
सख्त डाइटिंग मेंटली और इमोशनली तनाव दे सकता है, जो कोर्टिसोल के उत्पादन को बढ़ा जाता है. यह वजन से जुड़ा हार्मोन है. इसकी वजह से शरीर में फैट खासकर आंत में फैट जमा कर सकता है. जिससे काफी नुकसान हो सकता है.

4. थर्मोजेनेसिस
थर्मोजेनेसिस एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें शरीर कैलोरी सेवन के आधार पर अपनी एनर्जी कम खर्च करने लगता है. भूखमरी से बचने के लिए यह सुरक्षा तंत्र की तरह काम करता है. इससे वजन कम करने को प्रयासों को नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: क्या एक बार कैंसर होने के बाद अस्पताल में ही गुजर जाती है जिंदगी? जानें सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget